Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में बूढ़ी दिवाली: उल्लास के साथ मनाया इगास, भैलो खेल लोक गीतों पर जमकर थिरके सीएम धामी, तस्वीरें

Wed, 18 Nov 2026 09:39 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 18 Nov 2026 09:39 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि लोकपर्व केवल उत्सव मनाने के अवसर नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से हमारी सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक एकजुटता और पारंपरिक जीवन मूल्यों की अभिव्यक्ति होती है। इसलिए इगास सबको मिलकर मनाना चाहिए।

विज्ञापन
Uttarakhand Budhi Diwali Igas celebrated CM Dhami dances spiritedly to folk songs during the Bhailo  Photos
सीएम आवास में मनाया इगास - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मुख्यमंत्री आवास में उल्लास के साथ लोक पर्व इगास मनाया गया। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से भैलो खेलकर उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं का निर्वहन किया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति, परंपरा और पहाड़ की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई दी।



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, इगास उत्तराखंड की लोक संस्कृति, आस्था, परंपरा और सामूहिक उल्लास का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों, अपनी मिट्टी और अपने पूर्वजों की गौरवशाली विरासत से जोड़ता है।

UK Top News: भूकंप से डोली धरती, बाघ का दंपती पर हमला, कुमारी सैलजा की हुंकार, लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

Trending Videos
Uttarakhand Budhi Diwali Igas celebrated CM Dhami dances spiritedly to folk songs during the Bhailo  Photos
सीएम आवास में मनाया इगास - फोटो : अमर उजाला

लोकपर्व केवल उत्सव मनाने के अवसर नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से हमारी सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक एकजुटता और पारंपरिक जीवन मूल्यों की अभिव्यक्ति होती है। राज्य के लोकपर्व, लोकगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक खानपान, वेशभूषा और रीति-रिवाज हमारी विशिष्ट पहचान हैं।

Uttarakhand Budhi Diwali Igas celebrated CM Dhami dances spiritedly to folk songs during the Bhailo  Photos
इगास पर सीएम धामी ने खेला भैलो - फोटो : अमर उजाला

इगास पर्व भी इसी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आधुनिकता और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आज आवश्यकता है कि हम अपनी नई पीढ़ी को अपनी लोक परंपराओं, रीति-रिवाजों और त्योहारों के महत्व से परिचित कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Budhi Diwali Igas celebrated CM Dhami dances spiritedly to folk songs during the Bhailo  Photos
इगास पर सीएम धामी ने खेला भैलो - फोटो : अमर उजाला

बच्चों और युवाओं को इगास, हरेला, फूलदेई, घी संक्रांति, उत्तरायणी सहित प्रदेश के विभिन्न लोकपर्वों से जोड़ना होगा, जिससे वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों को समझें और उन पर गर्व करना सीखें।

विज्ञापन
Uttarakhand Budhi Diwali Igas celebrated CM Dhami dances spiritedly to folk songs during the Bhailo  Photos
इगास पर सीएम धामी ने किया पारंपरिक नृत्य - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इगास सहित सभी पारंपरिक लोकपर्वों को पूरे उत्साह, श्रद्धा और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाएं। इन अवसरों पर स्थानीय लोककलाकारों, शिल्पकारों और पारंपरिक उत्पादों को प्रोत्साहित करें तथा अपनी संस्कृति को केवल उत्सव का हिस्सा न बनाकर अपनी जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाएं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed