Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
The 12th century ancient Shiva temple at Bamhni is neglected in Kondagaon
{"_id":"6990845be615f86870042273","slug":"prachin-shiv-mandir-bastar-news-c-1-1-noi1498-3951818-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोंडागांव: बम्हनी का 12वीं शताब्दी का प्राचीन शिव मंदिर उपेक्षा का शिकार, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागांव: बम्हनी का 12वीं शताब्दी का प्राचीन शिव मंदिर उपेक्षा का शिकार, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है भीड़
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 08:07 PM IST
Link Copied
कोंडागांव। जिला मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बम्हनी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर आज भी अपने गौरवशाली अतीत की गवाही दे रहा है। मान्यता है कि यह मंदिर लगभग 12वीं शताब्दी का है। हजारों वर्ष पुराना यह धरोहर स्थल वर्तमान में उपेक्षा का शिकार बना हुआ है, जबकि इसकी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता बेहद खास मानी जाती है।
जानकारों के अनुसार पुरातत्व विभाग द्वारा भी यहां मौजूद मंदिर संरचना और आसपास बिखरे पाषाण अवशेषों को अत्यंत प्राचीन बताया जा चुका है। मंदिर परिसर में फैले शिलाखंड, टूटी प्रतिमाएं और नक्काशीदार पत्थर इसकी समृद्ध स्थापत्य परंपरा की ओर इशारा करते हैं। बावजूद इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए अब तक कोई ठोस पहल नजर नहीं आती।
इस मंदिर की विशेषता इसकी पाषाण कला है, जो बस्तर अंचल के प्रसिद्ध बारसूर मंदिर समूह और नारायणपाल मंदिर की स्थापत्य शैली से साम्यता रखती है। इससे यह अनुमान लगाया जाता है कि संभवतः इसका निर्माण नल वंश के शासकों के काल में हुआ होगा।
हर वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां भव्य मेला आयोजित होता है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन करते हैं। पूरे परिसर में भक्ति और आस्था का वातावरण देखने को मिलता है। मंदिर बम्हनी से चारगांव जाने वाले मार्ग पर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित है और यहां तक पहुंचना सुगम है। इस महाशिवरात्रि इतिहास, आस्था और प्राचीन धरोहर के अद्भुत संगम को देखने श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।