{"_id":"68d3f15482fd772434092b2a","slug":"video-saema-vashhanaethava-bl-hamara-isa-nata-ka-vajaha-sa-aatamasamarapanae-kara-raha-nakasal-2025-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम विष्णुदेव बोले- हमारी इस नीति की वजह से आत्मसमर्पण कर रहे नक्सली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम विष्णुदेव बोले- हमारी इस नीति की वजह से आत्मसमर्पण कर रहे नक्सली
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय बुधवार को दंतेवाड़ा में 71 नक्सलियों के सरेंडर करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि
पिछले 19 महीने से प्रदेश में लगातार नक्सलवाद के विरुद्ध नक्सल ऑपरेशन चल रहे हैं। नक्सल पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं । वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विश्व ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने के लिये छत्तीसगढ़ आएंगे।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और नियद नेल्लानार योजना ने दंतेवाड़ा सहित बस्तर अंचल में नया विश्वास जगाया है। माओवादी हिंसा के झूठे नारों से भटके लोग अब विकास और शांति की राह चुन रहे हैं। बस्तर संभाग में चलाये जा रहे पूना मारगेम अभियान तथा दन्तेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 30 नक्सलियों पर 08 लाख रुपए से 50 हजार रुपए तक कुल 64 लाख का इनाम घोषित था। इतनी बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण हमारी नीतियों की प्रभावशीलता और जन-विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
आत्मसमर्पित नक्सलियों को बेहतर जीवन की शुरुआत के लिए 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए हैं। इसके साथ ही उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भरोसेमंद वातावरण के कारण अब तक 1770 से अधिक माओवादी मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं।
डबल इंजन की सरकार का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर, आत्मसमर्पित साथियों को सम्मानजनक पुनर्वास और बेहतर जीवन उपलब्ध कराया जाए। यह परिवर्तन बस्तर के उज्ज्वल भविष्य और शांति की ओर बढ़ते कदमों का सशक्त संकेत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।