{"_id":"66cf18dd3a5c472faa02a2d4","slug":"cg-news-pcc-chief-deepak-baij-comment-on-bjp-for-police-actions-raipur-news-c-1-1-noi1358-2044002-2024-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chattisgarh News : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज दमनात्मक कार्रवाई, दीपक बैज ने बीजेपी पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chattisgarh News : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज दमनात्मक कार्रवाई, दीपक बैज ने बीजेपी पर साधा निशाना
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोकने को लेकर कांग्रेसियों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने पुलिस लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए कहा कि भिलाई- 3 में शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जिस तरह से लाठीचार्ज किया है, वह दमनात्मक कार्रवाई है।
उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन सबका अधिकार है और ऐसे प्रदर्शन से सत्तारूढ़ भाजपा को विचलित होकर गैर लोकतांत्रिक कदम नहीं उठाना चाहिए। भिलाई-3 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सुरक्षा में बजरंग दल के गुंडा तत्वों ने जिस तरह से सेंध लगाई, वह चिंता की बात है। सुरक्षा में गंभीर सेंध पर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने पर कांग्रेस की ओर से धरना दिया गया था और थाने में जाकर पुलिस को ज्ञापन दिया जाना था।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मीडिया की ओर से जारी वीडियो से स्पष्ट है कि शांतिपूर्ण ढंग से नारे लगाते जा रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बेवजह ही लाठीचार्ज किया है। कुछ कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों को तो पुलिस द्वारा घेरकर पीटा गया है, जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि कांग्रेस झीरम के हमले में अपने वरिष्ठ नेताओं को गंवा चुकी है। वह भी भाजपा सरकार में हुआ था और सुरक्षा व्यवस्था में खामी की वजह से ही हुआ था, इसलिए अब कांग्रेस सचेत है और अपने किसी भी नेता की सुरक्षा में चूक को बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने वालों और बेवजह लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ समुचित कार्रवाई नहीं करती है तो कांग्रेस फिर से विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।