Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   AI Photo Editing Blackmail Case Web Portal Operator Arrested Bilaspur Chhattisgarh

बिलासपुर: एआई तकनीक से तस्वीरें बदल ब्लैकमेल करने वाला वेब पोर्टल संचालक गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2026 11:39 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sat, 07 Nov 2026 11:39 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में AI तकनीक से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रसारित करने और ब्लैकमेल करने के आरोप में सिरगिट्टी पुलिस ने वेब पोर्टल संचालक दीपक टंडन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे रायपुर से पकड़ा। आरोपी के मोबाइल फोन से कई तस्वीरें, वीडियो और ऑडियो क्लिप बरामद होने की बात कही गई है। 

विज्ञापन
AI Photo Editing Blackmail Case Web Portal Operator Arrested Bilaspur Chhattisgarh
साइबर अपराध

विस्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से तस्वीरें बदलकर अपमानजनक खबरें प्रसारित करने और ब्लैकमेल करने के मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने वेब पोर्टल के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने द हनी बैजर न्यूज पोर्टल के संचालक 46 वर्षीय दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन को रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित रजत प्राइम अपार्टमेंट से पकड़ा है। मामले में आरोपी का साला और अन्य सहयोगी फिलहाल फरार हैं।
विज्ञापन


फर्जी खबर से छवि धूमिल करने का प्रयास
तिफरा के महाराणा प्रताप नगर निवासी व्यवसायी मणीशंकर पांडेय ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने उनकी तस्वीर को एआई तकनीक से बदलकर तांत्रिक वेशभूषा में परिवर्तित कर दिया। इसके बाद पोर्टल और सोशल मीडिया पर खबरें चलाईं कि व्यवसायी वशीकरण और तंत्र-मंत्र से युवतियों को वश में करते हैं। शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने और ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से यह कृत्य किया।
विज्ञापन


आपत्तिजनक सामग्री बरामद और जांच जारी
उप-पुलिस महानिरीक्षक तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम की धारा 4 और 5 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया। सिरगिट्टी पुलिस ने दीपक टंडन, कोमल प्रसाद चौबे और अन्य के खिलाफ यह मामला दर्ज किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन उपकरणों में विभिन्न संस्थानों, समाचार पोर्टलों और अधिकारियों से जुड़ी आपत्तिजनक तस्वीरें, वीडियो तथा ऑडियो क्लिप मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: धनतेरस पर रायपुर के बाजार रहे गुलजार: रात तक हुआ कारोबार; सराफा, ऑटोमोबाइल और रियल एस्टेट में हुई 'धनवर्षा'

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार आरोपी इन क्लिप का उपयोग नेटवर्क बनाकर लोगों को ब्लैकमेल और बदनाम करने के लिए करता था। पकड़ा गया आरोपी पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रखता है और पूर्व में एक महिला उप-पुलिस अधीक्षक के मामले में भी चर्चा में रहा था। पुलिस अब उगाही तथा अन्य सह-आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed