Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Chhattisgarh Man Allegedly Kills Four-Year-Old Cousins Son Removes Organs to Sell After Social Media Influence

छत्तीसगढ़: सोशल मीडिया से सीखा जल्दी अमीर बनने का तरीका, चार साल के बच्चे की हत्या कर अंग निकालने का आरोप

Mon, 09 Nov 2026 12:46 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Mon, 09 Nov 2026 12:46 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के जशपुर में चार साल के बच्चे की हत्या के आरोप में उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया से प्रभावित होकर अंग बेचकर जल्दी पैसा कमाना चाहता था। उसने बच्चे के शरीर से किडनी, फेफड़े और आंखें निकालने का भी कथित तौर पर खुलासा किया। आखिर आरोपी ने इस वारदात को कैसे अंजाम दिया? क्या अंगों की ऑनलाइन बिक्री के लिए कोई नेटवर्क भी था? आइए, सबकुछ विस्तार से जानत हैं...

विज्ञापन
Chhattisgarh Man Allegedly Kills Four-Year-Old Cousins Son Removes Organs to Sell After Social Media Influence
पुलिस ने मौके से क्या-क्या बरामद किया? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में चार साल के बच्चे की हत्या का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 27 वर्षीय युवक ने सोशल मीडिया से प्रभावित होकर बच्चे की हत्या की और उसके शरीर से किडनी, फेफड़े और आंखें निकाल लीं। आरोपी कथित तौर पर इन अंगों को ऑनलाइन बेचकर जल्दी पैसा कमाना चाहता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे का शव एक खेत में पानी से भरे गड्ढे में बोरे के अंदर मिला था। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान बसुदेव उर्फ टंगनू के रूप में हुई है। वह बच्चे के पिता रामजीत राम का रिश्ते में ममेरा भाई है। रामजीत ने शनिवार को सन्ना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका चार साल का बेटा जितेंद्र 5 नवंबर से लापता है। रामजीत करीब एक साल पहले काम के सिलसिले में परिवार के साथ सन्ना गांव आए थे। वे आमाचुआ नदी बांध के पास एक झोपड़ी में रहते थे। आरोपी का उनके घर आना-जाना था। शनिवार को परिवार के साथ बच्चे की तलाश करते हुए पिता को मक्के के खेत के पास पानी भरे गड्ढे में उसका शव मिला। शव को कंबल और रजाई में लपेटकर बोरे में रखा गया था और मिट्टी से ढका गया था।
विज्ञापन


आरोपी ने बच्चे की हत्या क्यों की?
जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह के मुताबिक, जांच के बाद पुलिस ने पास के चलनी गोर्रापाठ गांव के रहने वाले 27 वर्षीय बसुदेव को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, वह दिहाड़ी मजदूरी करता था, लेकिन अपनी कमाई से संतुष्ट नहीं था। वह अधिक पैसा कमाना चाहता था। इसी वजह से वह सोशल मीडिया पर जल्दी पैसा कमाने के तरीके खोजता रहता था। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान उसके मन में छोटे बच्चों के अंग निकालकर उन्हें ऑनलाइन बेचने का विचार आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे को अपने साथ ले जाकर आरोपी ने क्या किया?
पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर को आरोपी बच्चे को बहलाकर अपने साथ अलग-अलग जगहों पर ले गया। इस दौरान उसने शराब और चिकन खरीदा और कथित तौर पर बच्चे को भी शराब पिलाई। बच्चा नशे की हालत में सो गया तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शरीर से किडनी, फेफड़े और आंखें निकालकर एक प्लास्टिक की बाल्टी में रख दिए। बाद में शव को कंबल और रजाई में लपेटा, बोरे में भरा और खेत में पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। उसने शव को मिट्टी से भी ढक दिया था।


पुलिस ने मौके से क्या-क्या बरामद किया?

  • आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए।
  • एक गड्ढे से प्लास्टिक की बाल्टी मिली, जिसमें कथित तौर पर निकाले गए अंग रखे गए थे।
  • पुलिस ने वारदात से जुड़ी अन्य सामग्री भी बरामद की है।
  • आरोपी बसुदेव को रविवार को गिरफ्तार किया गया। मामले की आगे जांच जारी है।


पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अंगों को ऑनलाइन बेचने की योजना कैसे बनाई थी और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। फिलहाल पुलिस की ओर से किसी खरीदार या ऑनलाइन नेटवर्क की पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed