{"_id":"68eb801929e9f1276701df87","slug":"video-wild-elephants-wreak-havoc-in-raigarh-damaging-crops-of-83-farmers-2025-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में जंगली हाथियों ने मचाई तबाही, 83 किसानों की फसल को पहुंचाया नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में जंगली हाथियों ने मचाई तबाही, 83 किसानों की फसल को पहुंचाया नुकसान
रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों ने जमकर तबाही मचाते हुए एक ही रात में 83 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान के आंकलन करके आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल का है। मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के जंगलों में 49 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं जिसमें कापू रेंज में 17, बाकारूमा रेंज में 17, छाल में 08, धरमजयगढ़ में 05 के अलावा बोरो और लैलूंगा रेंज में भी एक-एक हाथी की मौजूदगी है। हाथियों के इस दल में 21 नर, 17 मादा के अलावा 13 शावक शामिल है। कापू रेंज में विचरण कर रहे 17 हाथियों ने बीती रात जमकर तबाही मचाते हुए एक ही रात में 81 किसानों के धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। ठीक इसी तरह छाल रेंज के सिंघीझाप और बाकारूमा के साजापाली में भी एक-एक किसान के फसल को मिलकर कुल 83 किसानों की फसलों को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है। आज सुबह इस मामले की जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहंचकर नुकसान का आंकलन करते हुए मुआवजे की प्रक्रिया की जा रही है। विदित रहे कि 15 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीदी की शुरूआत होनें जा रही है, खेतों में किसानों की फसल लगभग तैयार होनें के कगार पर पहुंच चुकी है। ऐसे में जंगली हाथियों के द्वारा लगातार किसानों की फसलो को नुकसान पहुंचाने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जंगली हाथियों के द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाये जाने के बाद से किसानो में भारी आक्रोश भी देखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।