{"_id":"69dcc43fd9b104ab17005d91","slug":"raigarh-raigarh-police-raid-nidhi-parivahan-suvidha-kendra-fraud-in-the-name-of-matrimonial-site-more-than-a-dozen-girls-found-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4157906-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेट्रीमोनियल साइट के नाम पर ठगी: रायगढ़ से पकड़ा बड़ा गिरोह, 12 से ज्यादा लड़किया करती थी ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रीमोनियल साइट के नाम पर ठगी: रायगढ़ से पकड़ा बड़ा गिरोह, 12 से ज्यादा लड़किया करती थी ठगी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में पुलिस ने वैवाहिक वेबसाइट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। यह कार्रवाई निधि परिवहन सुविधा केंद्र में छापामार करते हुए की गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
शहर के दरोगापारा क्षेत्र में स्थित निधि परिवहन सुविधा केंद्र में ठगी की शिकायतें मिली थीं। रायगढ़ पुलिस को वैवाहिक वेबसाइट के नाम पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की जानकारी मिली थी। सोमवार को पुलिस ने यहां छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक दर्जन से अधिक युवतियां मिलीं। ये युवतियां दूरभाष केंद्र के माध्यम से लोगों से ठगी कर रही थीं।
पुलिस ने यहां से कई सरकारी विभागों के फर्जी सील भी बरामद किए हैं। छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर शांति देवी सोसाइटी ऑफ एजुकेशन में भी छापा मारा। वहां के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
ठगी का तरीका
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि निधि लोक सेवा केंद्र के नाम पर वैवाहिक वेबसाइट चलाई जा रही थी। इस साइट में लोगों को शादी का झांसा देकर फंसाया जाता था। ग्राहकों को लगातार व्यस्त रखकर छोटी-छोटी रकम ली जाती थी। इस तरह लगातार पैसे ऐंठे जाते थे।
संचालक हिरासत में
पुलिस को इस तरह की ठगी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। निधि लोक सेवा केंद्र के संचालक कपिल गर्ग को हिरासत में लिया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। पुलिस उनसे गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। पुलिस ने बताया कि शाम तक पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।