Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Raigarh: Herd of 31 Elephants Suddenly Crosses Road, Traffic Comes to a Halt; Passersby Capture the Scene
{"_id":"6aabf3889f0deb97b5053eea","slug":"a-large-herd-of-elephants-appeared-on-the-road-in-raigarh-passersby-captured-the-scene-on-camera-and-vehicle-movement-came-to-a-halt-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4735017-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: सड़क पर अचानक आ गया 31 हाथियों का झुंड, थम गई गाड़ियों की रफ्तार, राहगीरों ने कैमरे में कैद किया नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: सड़क पर अचानक आ गया 31 हाथियों का झुंड, थम गई गाड़ियों की रफ्तार, राहगीरों ने कैमरे में कैद किया नजारा
जिले में गुरुवार दोपहर जंगली हाथियों के एक बड़े दल को सड़क पार करते देखा गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहनो के पहिये काफी देर तक थम गए। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने हाथियों के दल का वीडियो भी बनाया।
रायगढ़ जिले से तकरीबन 24 किलोमीटर दूर रायगढ़-जशपुर मार्ग के सामारुमा गांव के पास गुरुवार की दोपहर 3 बजे के आसपास हाथियों का एक बड़ा दल सड़क पार करता दिखाई दिया। हाथियों का यह दल सड़क के एक तरफ से निकलकर दूसरी ओर जंगल की ओर बढ़ रहा था। हाथियों को देखते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों के पहिये थम गए और राहगीर सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि हाथियों के इस दल में कुल 31 हाथी मौजूद है, जिसमें शावक भी मौजूद है।
काफी देर तक थमे रहे वाहनों के पहिये
हाथियों का दल काफी देर तक सड़क के आसपास नजर आया। इस दौरान वाहन चालकों ने आगे बढ़ने के बजाय हाथियों के जंगल की ओर जाने का इंतजार किया। हाथियों के सड़क पार कर जंगल के भीतर चले जाने के बाद ही मार्ग पर आवागमन दोबारा शुरू हो सका। मौके पर मौजूद लोगों ने हाथियों के सड़क पार करने का वीडियो भी बनाया है, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
लोगों से सावधानी बरतने की अपील
क्षेत्र में हाथियों के बड़े दल को देखते हुए वन विभाग की टीम ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही हाथियों को देखकर उनके करीब नहीं जाने, हॉर्न बजाने या उनका रास्ता रोकने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा गया है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी ना हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।