Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Villager trapped as well collapsed in Gurma, family screamed, no trace after 24 hours; SDRF Bilaspur
{"_id":"6abf9b0c47e2cf7f600afb02","slug":"villager-trapped-as-well-collapsed-in-gurma-family-screamed-no-trace-after-24-hours-sdrf-bilaspur-korba-news-c-1-1-noi1487-4789124-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा: कुआं धंसने से 15 फीट नीचे दबा 55 वर्षीय ग्रामीण, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; रेस्क्यू जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: कुआं धंसने से 15 फीट नीचे दबा 55 वर्षीय ग्रामीण, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; रेस्क्यू जारी
कोरबा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गुरमा में कुआं धंसने से एक बड़ा हादसा हो गया है। घर से लगी बाड़ी में बने कुएं से पानी निकालते समय कुआं अचानक लगभग 15 फीट नीचे धंस गया, जिससे 55 वर्षीय ग्रामीण मलबे में दब गया। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी ग्रामीण का पता नहीं चल सका है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 1 अक्टूबर की दोपहर करीब 2 बजे की है। ग्राम गुरमा निवासी सोनसाय मंझवार 55 वर्ष अपने घर से लगी बाड़ी में बने कुएं से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक कुएं की मिट्टी और आसपास का हिस्सा भरभराकर धंस गया और वह मलबे की चपेट में आकर कुएं के अंदर समा गया। यह कुआं 2017 में शासकीय योजना के तहत बनाया गया था।
घटना के समय परिजनों की नजर पड़ी तो उन्होंने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का प्रयास किया, लेकिन कुएं की गहराई और मिट्टी अधिक होने के कारण ग्रामीण को निकाल नहीं पाए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासन को दी गई।
सूचना मिलते ही श्यांग थाना प्रभारी लक्ष्मण स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा की दृष्टि से घेरा लगाकर लोगों को दूर रहने की हिदायत दी। वहीं जिला प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मौके पर दो जेसीबी मशीनें लगातार खुदाई कर रही हैं। साथ ही HDRF बिलासपुर और जिला आपदा मोचन बल नगर सेना कोरबा की टीम रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। मलबा हटाकर ग्रामीण को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी अब तक लापता ग्रामीण का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
इस घटना के बाद गांव में ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी हुई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस लोगों को कुएं के पास जाने से रोक रही है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।