फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Villagers of Daganiyakhar reached Bankimongra police station against illegal liquor sale, demanded ban,

अवैध शराब का जाल: गाली-गलौज और मारपीट से तंग आकर ग्रामीण पहुंचे थाना, लगाई पाबंदी की गुहार

Tue, 27 Oct 2026 06:46 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 06:46 PM IST
सार

वैध शराब बिक्री का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। गांव में पिछले कई वर्षों से कुछ घरों में खुलेआम अवैध शराब बेचे जाने से परेशान होकर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष बस्ती के लोग एकजुट होकर बाँकीमोंगरा थाना पहुंचे।

विज्ञापन
Villagers of Daganiyakhar reached Bankimongra police station against illegal liquor sale, demanded ban,
अवैध शराब का जाल, गाली-गलौज और मारपीट से तंग आकर ग्रामीण पहुंचे बाँकीमोंगरा थाना

विस्तार

कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम डगनियाखार में अवैध शराब बिक्री का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। गांव में पिछले कई वर्षों से कुछ घरों में खुलेआम अवैध शराब बेचे जाने से परेशान होकर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष बस्ती के लोग एकजुट होकर बाँकीमोंगरा थाना पहुंचे। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर अवैध बिक्री पर तुरंत पाबंदी लगाने और बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि गांव के कुछ घरों में पिछले कई वर्षों से अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। जिसके कारण गांव के ही लोग शराब पीकर अपने घरों में गाली-गलौज, मारपीट एवं अभद्र व्यवहार करते हैं। इससे परिवार के लोगों को रोज कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थिति यह है कि बाहर के लोग भी डगनियाखार गांव में शराब पीने के लिए आते हैं, जिससे गांव का माहौल और अधिक खराब हो रहा है।
विज्ञापन


थाने के बाहर मौजूद महिलाओं ने अपनी पीड़ा बयां की। एक महिला ने बताया कि दारू बिकने के कारण घर में रोज झगड़ा होता है। पति और बेटे शराब पीकर आते हैं और मारपीट करते हैं। बच्चे डरे-सहमे रहते हैं। कई बार समझाइश देने और गांव में बैठक कर रोकने की कोशिश की गई, लेकिन बिक्री बंद नहीं हुई। इसलिए मजबूर होकर आज सभी महिलाएं थाना आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि इस अवैध कारोबार का सबसे बुरा असर छोटे बच्चों और युवा वर्ग पर पड़ रहा है। छोटे बच्चे गाली-गलौज सुनकर बिगड़ रहे हैं, वहीं युवा वर्ग नशे की लत में पड़कर अपना भविष्य खराब कर रहे हैं। इन सब स्थितियों से पूरा गांव चिंतित और परेशान है।

थाने पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी बात रखी है। महिला ग्रामीण अपनी समस्या बता रही है। दोनों ने एक ही मांग दोहराई कि गांव को नशे के जाल से बचाया जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि थाने स्तर पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे कलेक्टर और एसपी कार्यालय में शिकायत करेंगे और जरूरत पड़ी तो गांव में हड़ताल और आंदोलन करने को भी मजबूर होंगे।


वहीं बाँकीमोंगरा थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि शिकायत की जांच कर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और गांव में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।

अवैध शराब का जाल, गाली-गलौज और मारपीट से तंग आकर ग्रामीण पहुंचे बाँकीमोंगरा थाना

अवैध शराब का जाल, गाली-गलौज और मारपीट से तंग आकर ग्रामीण पहुंचे बाँकीमोंगरा थाना

 

अवैध शराब का जाल, गाली-गलौज और मारपीट से तंग आकर ग्रामीण पहुंचे बाँकीमोंगरा थाना

अवैध शराब का जाल, गाली-गलौज और मारपीट से तंग आकर ग्रामीण पहुंचे बाँकीमोंगरा थाना

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed