{"_id":"6854e5c547c2868bac0761e1","slug":"video-goods-train-got-stuck-at-railway-crossing-in-korba-and-causing-a-three-hour-jam-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फाटकों का शहर: तीन घंटे तक रहा बंद, जान जोखिम में डाल कर रहे थे मालगाड़ी के नीचे ऊपर से पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाटकों का शहर: तीन घंटे तक रहा बंद, जान जोखिम में डाल कर रहे थे मालगाड़ी के नीचे ऊपर से पार
कोरबा में ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे क्रॉसिंग पर एक मालगाड़ी के फंस जाने से लोगों को तीन घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। मालगाड़ी बालको नगर स्थित प्लांट जा रही थी और इसमें एल्युमिनियम पाउडर लदा हुआ था। इससे पहले शारदा विहार रेलवे क्रॉसिंग पर भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें बिजली कंपनी की मालगाड़ी फंस गई थी। रेलवे का तर्क है कि इस रास्ते पर चढ़ाई होने की वजह से समस्या होती है। कई बार गाड़ियों के आने की सूचना के बावजूद ट्रैक के बीच लोगों व मवेशियों के आ जाने से भी प्रेशर बन नहीं पाता। लोगों के कामकाज पर असर पड़ता है। लोगों का सवाल है कि आखिर जिन कारणों से जनता परेशान हो रही है, उसका समाधान कौन करेगा?- फाटक के पास व्यवसाय कर रहे व्यापारियों की माने तो फाटक बंद होने और लंबे समय तक मालगाड़ी के खड़े होने के कारण दुकान के सामने वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जिसके चलते धंधे पर काफी असर पड़ता है। ऐसे में संबंधित विभाग को भी ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ता है। यह घटना एक दिन की नहीं हर दो दिन में सामने आती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।