फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   FIR under POCSO Act in Rajgamar minor molestation case against three accused including BJP leader

कोरबा: नाबालिग से छेड़छाड़, भाजपा नेता अनिल चौरसिया समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज; गिरफ्तारी के प्रयास जारी

Mon, 26 Oct 2026 10:57 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2026 10:57 PM IST
सार

कोरबा के रजगामार में दशहरा पर रावण दहन कार्यक्रम के दौरान 16 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अनिल चौरसिया, कौशल चौरसिया और दिनेश चौहान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन
FIR under POCSO Act in Rajgamar minor molestation case against three accused including BJP leader
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रजगामार स्थित रावण मैदान में दशहरा पर्व पर रावण दहन कार्यक्रम के दौरान 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, लज्जा भंग और मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत पर रजगामार चौकी पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़िता पिता के निधन के बाद अपने चाचा के संरक्षण में रहकर पढ़ाई कर रही है। चाचा ही उसके विधिक अभिभावक के रूप में सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। दशहरा के दिन रावण मैदान में सार्वजनिक कार्यक्रम चल रहा था, उसी दौरान पीड़िता वहां मौजूद थी। आरोप है कि कौशल चौरसिया और उसके भाई अनिल चौरसिया ने नाबालिग पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी की। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने चचेरे भाई को दी। जब पीड़िता और उसका भाई आरोपियों के पास पहुंचे तो कौशल चौरसिया, अनिल चौरसिया और दिनेश चौहान ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रायपुर की बड़ी खबरेंः  अर्नब चक्रवात का खतरा, सड़क हादसे में पांच की मौत, बीजेपी का मिशन 2028 पर फोकस
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच-बचाव करने आई नाबालिग के साथ भी तीनों ने अश्लील हरकत की। आरोप है कि भीड़ का फायदा उठाकर आरोपियों ने उसकी लज्जा भंग की और दुपट्टा खींचा। घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन उसी रात रिपोर्ट दर्ज कराने रजगामार पुलिस चौकी पहुंचे, लेकिन वहां सुनवाई नहीं होने का आरोप है। पुलिस ने मामला बालको थाना क्षेत्र का बताकर टाल दिया। इसके बाद परिजन बालको थाना पहुंचे, जहां प्रभारी के आने पर देखने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया गया।

न्याय नहीं मिलने पर परिजनों ने कोरबा एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देश के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया और रजगामार चौकी में अनिल चौरसिया, कौशल चौरसिया और दिनेश चौहान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़, लज्जा भंग, मारपीट की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया। इस संबंध में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed