फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   12-15 armed men attack youth after abusive calls, one arrested; ASI's son accused, no arrest raises questions

कोरबा: फोन पर गाली-गलौज के बाद जानलेवा हमला, 12-15 युवकों पर आरोप; एएसआई के बेटे का नाम आने से चर्चा तेज

Sat, 24 Oct 2026 04:39 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2026 04:39 PM IST
सार

बांकीमोंगरा में फोन पर गाली-गलौज के बाद 12-15 युवकों पर जानलेवा हमले का आरोप लगा है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को पकड़ा। ASI के बेटे का नाम सामने आने की चर्चा के बीच अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
12-15 armed men attack youth after abusive calls, one arrested; ASI's son accused, no arrest raises questions
जानलेवा 12-15 लोगों ने रॉड-चाकू-तलवार से युवक पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के शांतिनगर में फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के बाद जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि 12 से 15 युवक देर रात मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे और दो युवकों पर डंडे, रॉड, चाकू और तलवार से हमला करने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। घटना में इस्तेमाल किए गए दो चाकू और पांच मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी
पुलिस के अनुसार, शांतिनगर निवासी 21 वर्षीय कुणाल आजाद ने शिकायत दर्ज कराई कि 22 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे उसके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से फोन आए। फोन करने वालों ने कथित तौर पर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के बार-बार समझाने के बावजूद फोन कॉल और धमकियां जारी रहीं।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच दोबारा फोन कर गाली-गलौज और धमकी दी गई। इसके बाद रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच 8 से 10 मोटरसाइकिलों पर सवार 12 से 15 लोग शांतिनगर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गले पर वार करने की कोशिश का आरोप
शिकायतकर्ता का आरोप है कि मौके पर पहुंचे लोगों के पास डंडे, रॉड, चाकू और तलवार जैसे हथियार थे। उन्होंने उस पर जानलेवा हमला करने और गले पर वार करने की कोशिश की। कुणाल ने किसी तरह अपना बचाव किया। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे मोहल्ले के युवक खिलेश साहू पर भी हमला किया गया। परिजनों के हस्तक्षेप से दोनों की जान बच सकी।

मामले में बांकीमोंगरा थाने में अपराध क्रमांक 220/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 296, 351(3), 109(1), 189(1), 189(2), 189(4) और 190 में अपराध दर्ज किया गया है।

एक आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ा गया
पुलिस ने मामले में प्रेमनगर निवासी 24 वर्षीय रौनक सिंह, पिता स्वर्गीय संजय सिंह, को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। इसके अलावा एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। जांच के दौरान पुलिस ने प्रार्थी के बयान दर्ज किए और एफएसएल टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। हमले में इस्तेमाल किए गए दो चाकू और पांच मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एएसआई के बेटे का नाम सामने आने की चर्चा
इस मामले में घनश्याम वैष्णव उर्फ डिम्पल का नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि उसके पिता बांकीमोंगरा थाने में सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर पदस्थ हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि घनश्याम को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई।


हालांकि, घनश्याम की भूमिका और गिरफ्तारी नहीं होने के कारणों को लेकर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि सामने आना बाकी है। मामले में सभी आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।

जानलेवा 12-15 लोगों ने रॉड-चाकू-तलवार से युवक पर जानलेवा हमला

जानलेवा 12-15 लोगों ने रॉड-चाकू-तलवार से युवक पर जानलेवा हमला

 

जानलेवा 12-15 लोगों ने रॉड-चाकू-तलवार से युवक पर जानलेवा हमला

जानलेवा 12-15 लोगों ने रॉड-चाकू-तलवार से युवक पर जानलेवा हमला

 

जानलेवा 12-15 लोगों ने रॉड-चाकू-तलवार से युवक पर जानलेवा हमला

जानलेवा 12-15 लोगों ने रॉड-चाकू-तलवार से युवक पर जानलेवा हमला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed