{"_id":"680b7f3d3ef7f87c3f04000f","slug":"video-family-had-narrow-escape-when-stone-fell-on-house-due-to-heavy-blasting-at-secl-dipka-mine-2025-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा में SECL खदान पहुंचा घर के करीब, नहीं मिला मुआवजा, हैवी ब्लास्टिंग से घरों में गिर रहे पत्थरों से भय का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में SECL खदान पहुंचा घर के करीब, नहीं मिला मुआवजा, हैवी ब्लास्टिंग से घरों में गिर रहे पत्थरों से भय का माहौल
यह घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की है। जहां एसईसीएल दीपका खदान में हैवी ब्लास्टिंग के कारण एक मकान में पत्थर गिरने से परिवार बाल-बाल बच गया। आमगांव दर्रा खांचा निवासी राजू राठौर के मकान में यह घटना घटी है। जब शुक्रवार को लगभग तीन बजे हैवी ब्लास्टिंग हुई। एसईसीएल दीपका खदान में हैवी ब्लास्टिंग के कारण मकान में पत्थर गिरने से हड़कप मच गया। घर पर मौजूद परिवार बाल-बाल बच गया। परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में बैठे थे। जिससे वे बाल-बाल बच गए। नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। एसईसीएल प्रबंधन ने मकान से 20 मीटर की दूरी पर हैवी ब्लास्टिंग की है। जिससे मोहल्ला वासी दहशत में हैं। मोहल्ला वासियों की परेशानी है कि आमगांव दर्रा खांचा के निवासी दहशत भरे जीवन जीने को मजबूर हैं। क्योंकि एसईसीएल प्रबंधन अपनी प्रोडक्शन बढ़ाने के चक्कर में खदान को बस्तियों के करीब ले आया है। बताया जा रहा है कि इस बस्ती में लगभग 5 से 6 घर हैं। जिनका एसईसीएल ने अधिग्रहण करने के लिए जमीन की नापी कर ली है। लेकिन अब तक उनका मुआवजा राशि नहीं मिली है। ना ही उनका नाम उसे सर्वे में आया है। जिसके चलते आज वह अपने घर पर काबिज है और खदान प्रोडक्शन करते हुए लगभग घर के करीब आ चुकी है। ऐसे में उन्हें रहना भी मजबूरी है और अगर छोड़कर जाते हैं तो उन्हें डर बना हुआ है कि secl मुआवजा नहीं देगी। आज भी जान जोखिम में डालकर परिवार वहां रह रहा है। जो उनकी मजबूरी बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।