{"_id":"685548614533199dfa0205d6","slug":"video-bottles-kept-bursting-like-firecrackers-bulldozer-ran-on-9910-liters-of-liquor-watch-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"पटाखे की तरह फूटती रहीं बोतलें, 9910 लीटर शराब पर चला बुलडोजर, देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे की तरह फूटती रहीं बोतलें, 9910 लीटर शराब पर चला बुलडोजर, देखें
कोरबा जिले के विभिन्न थाना-चौकियों में वर्षों से जप्त पड़ी देसी, विदेशी और महुआ शराब का आज पुलिस लाइन कोरबा में विधिवत रूप से नस्तीकरण किया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और जिले के सभी 23 थाना व चौकी प्रभारियों की उपस्थिति में यह कार्रवाई संपन्न हुई। 2014 से 2025 तक कुल 1866 प्रकरणों में जब्त की गई 9910 लीटर शराब को नष्ट किया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 16.84 लाख रुपये आंकी गई है। इसमें देसी, विदेशी और अवैध रूप से तैयार की गई महुआ शराब शामिल है।
यह नस्तीकरण कार्यवाही जिला प्रशासन, पर्यावरण विभाग एवं आबकारी विभाग की उपस्थिति में की गई। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कदम थानों में साफ-सफाई, पर्यावरण संरक्षण और अव्यवस्थित जब्ती सामग्री के निस्तारण के उद्देश्य से उठाया गया है। इससे पूर्व थाना परिसरों में जब्त वाहनों की
नीलामी भी की जा चुकी है। इस कार्रवाई से यह संदेश स्पष्ट है कि पुलिस अब जब्त सामग्रियों के व्यवस्थित निपटान को लेकर गंभीर है और थाना चौकियों में स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने को प्राथमिकता दे रही है। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि जिले के थाना चौकिया में जप्त आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही कि जब शराबों की नष्ट की कार्यवाही की गई। सर्वाधिक कैसे कटघोरा थाना के हैं 346 केश है वही पाली थाना में 250 केश बनाये गए थे इसके अलावा अलग-अलग थाना चौकियो में जब्त की गई थी।
इस कार्रवाई में आबकारी विभाग, जिला प्रशासन, पर्यावरण विभाग के अधिकारी उपस्थित है इसके अलावा जिले के थाना चौकी प्रभारी को भी बुलाया गया था जिनकी उपस्थिति में महुआ शराब को गड्ढा खोदकर डाल नष्ट किया गया वही।देशी और विदेशी जब्त शराब की बोतलों पर डोजर चलाया गया।एसपी ने बताया कि इससे पहले भी थाना चौकिया को आम जनता की सुविधाओं और साफ वातावरण बनाए रखने जिले के 23 थाना चौकियो में 852 गाड़ियों की नीलामी की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।