Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CSEB employee Harish Sahu arrested by Kotwali police for embezzling Rs 56,065 gratuity, Diwali bonus via RTGS

कोरबा: सीएसईबी कर्मचारी ने विभागीय राशि का किया गबन, 56 हजार रुपये निजी खाते में ट्रांसफर करने वाला गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2026 09:18 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2026 09:18 PM IST
सार

सीएसईबी विभाग के कर्मचारी की ग्रेच्युटी, दीपावली बोनस और अनुग्रह राशि के 56,065 रुपये कथित रूप से अपने निजी खाते में ट्रांसफर करने वाले लाइन परिचालक हरीश कुमार साहू को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
CSEB employee Harish Sahu arrested by Kotwali police for embezzling Rs 56,065 gratuity, Diwali bonus via RTGS
सीएसईबी विभाग की 56 हजार की राशि गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विस्तार

कोरबा जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने सीएसईबी विभाग के 56,065 रुपये का गबन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


प्रार्थी शत्रुहन कुमार सोनी ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कार्यपालन अभियंता कार्यालय, तुलसीनगर कोरबा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 177/2026 धारा 316(5), 336, 340, 238 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी हरीश कुमार साहू को उसके निवास से हिरासत में लिया। हरीश कुमार साहू की उम्र 35 वर्ष है और वह सीएसईबी कॉलोनी, कोरबा पूर्व का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। जांच में सामने आया कि हरीश कुमार साहू संभागीय कार्यालय स/सं संभाग कोरबा तुलसीनगर में लाइन परिचालक के पद पर कार्यरत था। उसने विभाग के एक कर्मचारी की ग्रेच्युटी, दिवाली बोनस और अनुग्रह राशि का गबन किया। यह कुल राशि 56,065 रुपये थी।
विज्ञापन


गबन का तरीका
आरोपी हरीश कुमार साहू ने विभागीय राशि को आरटीजीएस के माध्यम से अपने निजी खाते में अंतरित कर लिया था। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। बैंक लेनदेन और अन्य दस्तावेज के आधार पर आरोपी की संलिप्तता पुख्ता हुई। साक्ष्य मजबूत होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की आगे की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध अपराध की धाराएं घटित होने पर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में ऐसे आर्थिक अपराधों में शामिल आरोपियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसका उद्देश्य विभागीय राशि के दुरुपयोग को रोकना है।

सीएसईबी विभाग की 56 हजार की राशि गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सीएसईबी विभाग की 56 हजार की राशि गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed