Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Korba News
›
Action taken against illegal Mahua liquor smugglers in Korba Excise Department team attacked vehicle pelted with stones
{"_id":"68a5cb06465175ffbe05e030","slug":"video-action-taken-against-illegal-mahua-liquor-smugglers-in-korba-excise-department-team-attacked-vehicle-pelted-with-stones-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा में अवैध महुआ शराब तस्करों पर कार्रवाई, आबकारी विभाग की टीम पर हुआ हमला, वाहन में पत्थरबाजी झूमा झुटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में अवैध महुआ शराब तस्करों पर कार्रवाई, आबकारी विभाग की टीम पर हुआ हमला, वाहन में पत्थरबाजी झूमा झुटकी
कोरबा जिले में अवैध महुआ शराब की बिक्री को लेकर जहां ग्रामीण विरोध कर रहे हैं और लगातार कार्यवाही की मांग कर रहे हैं इसलिए कर आबकारी विभाग और पुलिस विभाग लगातार कार्यवाही कर रही है। आबकारी विभाग की टीम को अवैध महुआ शराब की बिक्री सूचना पर उरगा थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यवाही करने पहुंची जहां आमापाली गांव में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम 6 वाहनों में लगभग एक दर्जन से अधिक लोग पहुंचे जहां ग्रामीण शंकर खड़िया के घर अवैध महुआ शराब की बिक्री की सूचना पर दबिश दी गई जहा जहां शंकर खड़िया के कब्जे से लगभग 22 लीटर महुआ शराब आबकारी विभाग ने जप्त किया और कार्यवाही कर उसे वाहन में बताया जा रहा था इस दौरान उसके परिवार और गांव की कुछ लोगों ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर दिया और वहां पर पत्थर बाजी करने लगे जहां आबकारी विभाग की टीम किसी तरह वहां से शंकर खड़िया को छोड़कर वापस लौट गई।बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग की टीम में एक महिला नगरसेन थी जिसका नाम रंजीत बघेल बताया जा रहा है उसके साथ कुछ महिलाओं ने हुज्जत बाजी करते हुए धक्का मुक्की करना शुरू कर दिया। आबकारी विभाग की टीम ने इस घटना के बाद तत्काल उरगा थाना पहुंच कर पुलिस से शिकायत की गई जहां पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही करने की बात कही है। आबकारी अधिकारी आशा सिंह ने बताया कि इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है वही आगे की कार्यवाही की जा रही है। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है जहां आगे की कार्यवाही की जा रही है। वहीं करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेंद्रीपाली में अवैध महुआ शराब बिक्री की शिकायत पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचकर इस पर रोक लगाने की मांग की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शाम को आबकारी विभाग की टीम को मौके पर भेजा। वहीं करतला थाना पुलिस की टीम भी सेंद्रीपाली पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर अवैध शराब बिक्री करने वाले घरों को चिन्हित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संबंधित घरों के लोगों को शराब बिक्री व निर्माण पूरी तरह से बंद करने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान कुछ स्थानों पर विवाद की स्थिति भी उत्पन्न होती दिखाई दी, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रित रही। ग्रामीणों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जंगलों से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब, लहान एवं शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री को जब्त कर नष्ट किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।