Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
f Rs 2 crore CC road in Ratakhar, sweeps road in Mayor's ward, questions construction and drain work.
{"_id":"6ac8b66714f1584af90f7093","slug":"f-rs-2-crore-cc-road-in-ratakhar-sweeps-road-in-mayors-ward-questions-construction-and-drain-work-korba-news-c-1-1-noi1487-4813634-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा: दो करोड़ की सीसी रोड पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, महापौर के वार्ड में झाड़ू लगाकर किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: दो करोड़ की सीसी रोड पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, महापौर के वार्ड में झाड़ू लगाकर किया विरोध प्रदर्शन
कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 4 राताखार क्षेत्र में कराए जा रहे सीसी रोड निर्माण को लेकर सियासत गरमा गई है। लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सड़क की गुणवत्ता पर जिला कांग्रेस कमेटी ने गंभीर सवाल उठाए हैं। जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को महापौर संजू देवी राजपूत के वार्ड में पहुंचकर सड़क पर झाड़ू लगाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस का आरोप है कि राताखार में जिस सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है, वह पूरी तरह से गुणवत्ताहीन है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि वार्ड में जो रोड बन रहा है, उसकी हालत देखकर भ्रष्टाचार की बू आ रही है। पूर्व में यहां डामरीकरण रोड बना हुआ था, जो ठीक-ठाक था, लेकिन अब नए सीसी रोड की चौड़ाई को कम कर दिया गया है और सबसे बड़ी बात कि नाली का निर्माण ही नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बिना प्लानिंग के नगर निगम काम करा रहा है। रोड को इतना ऊंचा बना दिया गया है कि लोगों के घरों में पानी घुसने का खतरा बन गया है और लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। काम अभी चालू है और अभी से ही पूरी गिट्टी हाथ से उखड़ रही है। हाथ से पकड़ो तो गिट्टी बाहर निकल आती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस स्तर का काम कराया जा रहा है।
मुकेश राठौर ने आरोप लगाया कि इस तरह के निर्माण से सरकारी राशि का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि संबंधित ठेकेदार पहले से ही ब्लैकलिस्टेड है, फिर भी उसे राताखार जैसे महत्वपूर्ण वार्ड का काम दे दिया गया। हालांकि ठेकेदार के ब्लैकलिस्टेड होने की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस ने निगम प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं।
जिला अध्यक्ष ने मांग की है कि ऐसे ठेकेदार को तत्काल ब्लैकलिस्ट किया जाए और इस पूरे रोड को उखाड़कर री-टेंडर कर दोबारा गुणवत्तापूर्ण बनाया जाए। साथ ही उन्होंने मांग की है कि सड़क की चौड़ाई, ऊंचाई और नाली निर्माण की स्थिति की तकनीकी जांच कराई जाए और निर्माण कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्षद दल, ब्लॉक अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।