{"_id":"687ba0ea6a45929253094c84","slug":"video-two-habitual-criminals-arrested-in-janjgir-champa-police-took-out-a-procession-in-the-city-against-hooliganism-2025-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जांजगीर-चांपा में दो आदतन बदमाश गिरफ्तार, गुंडागर्दी के विरोध में पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांजगीर-चांपा में दो आदतन बदमाश गिरफ्तार, गुंडागर्दी के विरोध में पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस
जांजगीर-चांपा जिले में गुंडा तत्वों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। थाना चांपा क्षेत्र में दो आदतन बदमाशों को गिरफ्तार कर चांपा शहर में जुलूस निकाला गया। आरोपियों पर शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप है। पूरा मामला थाना चांपा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 25 का है। 17 जुलाई की रात को गोपाल पाल युवक ने राधेश्याम देवांगन से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। मना करने पर गाली-गलौज की और अगले ही दिन 18 जुलाई की शाम को अपने भाई शुभम पाल के साथ घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपियों ने राधेश्याम देवांगन के घर का दरवाजा लात मारकर तोड़ा और लकड़ी के पटरे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल की शिकायत पर थाना चांपा में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया।आरोपियों पर अपराध क्रमांक 298/25, धारा 333, 119(1), 296, 351(2), 115(2)(3)(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता की अगुवाई में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से हमला करने में प्रयुक्त लोहे की कील लगा लकड़ी का पटरा भी बरामद किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।