Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
sakti-woman-molested-during-treatment-quack-doctor-arrested-woman-visited-for-headache-treatment
{"_id":"6ae470bae71c17449c03cd97","slug":"sakti-woman-molested-during-treatment-quack-doctor-arrested-woman-visited-for-headache-treatment-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4887865-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सक्ती: इलाज के बहाने महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्ती: इलाज के बहाने महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार
सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र में इलाज के बहाने महिला के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने एक झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इलाज के दौरान गलत हरकत करने का आरोप
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बाराद्वार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी और सिर में दर्द होने की शिकायत उसने अपने पति को बताई थी। इसके बाद वह गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज कराने पहुंची।
महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने पर्दा लगाकर उसे जांच के लिए टेबल पर लेटाया। पेट की जांच करने के बहाने आरोपी ने गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया।
शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद बाराद्वार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।