{"_id":"68838894fb654451e10e6d98","slug":"video-heavy-rain-has-been-pouring-in-gpm-for-the-last-24-hours-life-has-been-completely-disrupted-2025-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीपीएम में 24 घंटे से लगातार हो रही झमाझम बारिश, जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम में 24 घंटे से लगातार हो रही झमाझम बारिश, जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही झमाझम बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले के चारों ओर सड़कों पर पानी का सैलाब नजर आ रहा है, वहीं निचले इलाकों में घरों में पानी घुसने लगा है।तो कई गावो का संपर्क भी जिला मुख्यालय से कट गया है,,,अब यह बारिश आफत की बारिश साबित हो रही है।। पिछले 36 घंटो से हो रही बारिश अब लोगो के लिए परेशानी का सबब बन चुका है,,कई गांवों का संपर्क भी जिला मुख्यालय से टूट गया है।राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 पर पीपरखूंटी और केवची के बीच जैसे-तैसे बनाई गई डायवर्टेड पुलिया शुक्रवार दोपहर बाद फिर से हुई भारी बारिश में बह गई, जिससे एक बार फिर से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। इस मार्ग से गौरेला-पेंड्रा से दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है।
मरवाही चंगेरी परासी से होकर मध्यप्रदेश के अनूपपुर कोतमा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग स्थित भेढवा नाला पर पानी का बहाव तेज होने के कारण इस सड़क बंद हो गया है। पुलिया पर पाटों पाट बहते पानी के कारण वाहनों की भी आवाजाही पूरी तरह ठप हो चुकी है।हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट रूप से ऐसे बहते नालों को पार करने से मना किया है, फिर भी कुछ लोग जोखिम लेकर पार करने की कोशिश कर रहे हैं, जो कभी भी गंभीर दुर्घटना को जन्म दे सकता है।
बारिश का कहर सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं है। चंगेरी और परासी लोहारी उसाड़ हर्रि गांगपुर धनौली भदौरा गांवों की सड़कों पर भी तेज बहाव से पानी बह रहा है, जिससे निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया है। लोग मोटर पम्पो बाल्टियों व मगों से घरों में भरा बारिश का पानी निकालते दिखे, कई परिवारों ने घर खाली कर सुरक्षित जगहों का रुख किया है।लगातार बारिश से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। बचाव व राहत कार्यों में भी बाधा आ रही है। तेज बारिश और जलभराव से काम रुक-रुक कर हो रहा है।प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति बहाव वाले क्षेत्र, पुलिया या जलमग्न मार्गों को पार न करे। फिलहाल जिले में बारिश का दौर जारी है, और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।।।वही यह बारिश अब लोगो के लिए परेशानी का सबब भी बनते जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।