{"_id":"6749c36a75e18e1e0a073d9f","slug":"video-foreign-tourists-enjoyed-tourist-places-and-food-in-gaurela-pendra-marwahi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गौरेला पेंड्रा मरवाही में विदेशी सैलानियों ने पर्यटन स्थलों और भोजन का लिया आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गौरेला पेंड्रा मरवाही में विदेशी सैलानियों ने पर्यटन स्थलों और भोजन का लिया आनंद
जीपीएम जिले के प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर पर्यटन स्थलों के प्रति प्रदेश एवं देश ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी आकर्षित हो रहे हैं। जिले की सांस्कृतिक विरासत से ओतप्रोत लमना गांव में पर्यटकों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा कम्युनिटी विलेज स्टे बनाया गया है। लमना में नीदरलैंड के विदेशी सैलानी मिस अनौक वीनेमा और मिस्टर हरमन जोहान्स वान डेर हैजडेन ने प्राकृतिक सौन्दर्य और स्थानीय पारंपरिक संस्कृति एवं भोजन का भरपूर आनंद लिया। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने दोनों विदेशी पर्यटकों से मुलाकात की और जिले में उनके आगमन पर बधाई दी तथा उन्हे अपने साथ लमना, पूटा और बस्ती बगरा ग्राम पंचायतों का भ्रमण कराया। दोनों विदेशी सैलानियों ने जिले की सबसे ऊंचे और विशाल झरना झोझा जलप्रतात का भी भ्रमण किया और स्थानीय पर्यटन समिति द्वारा बनाए गए पारंपरिक भोजन का लुफ्त उठाया। विदेशी सैलानियों ने बैल गाड़ी में भी सवार होकर पर्यटन का खूब मजा लिया। दोनों विदेशी पर्यटक पहली बार भारत भ्रमण पर आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।