{"_id":"6aa61e8090dd52d12603a494","slug":"a-sensation-gripped-the-area-after-the-body-of-a-woman-was-found-in-the-bushes-behind-the-jp-agrotech-mill-in-the-anjani-industrial-zone-the-deceased-has-been-identified-as-lakshmi-kumari-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4718633-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल के पीछे झाड़ियों में मिली महिला की लाश: गर्दन पर चोट के निशान पति ने जताई धारदार हथियार से हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल के पीछे झाड़ियों में मिली महिला की लाश: गर्दन पर चोट के निशान पति ने जताई धारदार हथियार से हत्या की आशंका
Sun, 13 Sep 2026 01:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:18 PM IST
सार
रात में घर से अचानक गायब हुई महिला का शव दोपहर में मिल के पीछे झाड़ियों में मिला। गर्दन पर चोट के निशान और शव के पास मिले कपड़ों ने मामले को संदिग्ध बना दिया है। पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
विज्ञापन
मिल के पीछे झाड़ियों में मिला महिला का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के औद्योगिक क्षेत्र अंजनी स्थित जेपी एग्रोटेक मिल के पीछे झाड़ियों में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने पति और दो बच्चों के साथ पिछले करीब सात वर्षों से मिल परिसर के लेबर रूम में रह रही थी। महिला के पति ने अज्ञात व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रात में घर से निकली, सुबह नहीं मिली महिला
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक बिहार के पूर्णिया जिले के रूपौली निवासी सुमित कुमार यादव जेपी एग्रोटेक मिल में ऑपरेटर के पद पर काम करता है। घटना की रात करीब दो बजे वह अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहा था। इसी दौरान दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर वह उठा। बाहर उसका परिचित सुजीत कुमार मिला।
सुमित के अनुसार, उसकी पत्नी लक्ष्मी ने दरवाजा खोला और इसके बाद वापस बिस्तर पर जाकर मोबाइल चलाने लगी। कुछ देर बाद सुमित काम के लिए मिल चला गया।
बेटे ने बताया- मां घर में नहीं है
सुबह करीब सात बजे मिल से लौटने के दौरान एक सहकर्मी ने सुमित को बताया कि उसका बेटा आर्यन मां के घर में नहीं होने की बात कह रहा है। सुमित ने कमरे में जाकर देखा तो लक्ष्मी वहां मौजूद नहीं थी। पहले उसे लगा कि लक्ष्मी रोज की तरह सुबह फूल तोड़ने के लिए बाहर गई होगी और कुछ देर में लौट आएगी। लेकिन करीब 10 बजे तक जब वह वापस नहीं आई तो सुमित ने साथियों के साथ आसपास के गांवों और रेलवे स्टेशन में उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
झाड़ियों में मिला शव, गर्दन पर चोट के निशान
दोपहर करीब तीन बजे मवेशी चराने वाली एक महिला ने मिल के पास झाड़ियों में एक महिला का शव पड़े होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर सुमित मौके पर पहुंचा और शव की पहचान अपनी पत्नी लक्ष्मी के रूप में की।
शिकायत के अनुसार, महिला की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं और वहां से खून भी निकला हुआ था। वहीं कमर के नीचे का कपड़ा शव से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। इन परिस्थितियों को देखते हुए पति ने महिला की हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस ने शुरू की हत्या की जांच
घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। फिलहाल हत्या की वजह और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।