Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
A bear suddenly attacked a woman while she was working in her field. She sustained serious injuries in the att
{"_id":"6a9fc0d0c2359f80840f3cb1","slug":"a-bear-suddenly-attacked-a-woman-while-she-was-working-in-her-field-she-sustained-serious-injuries-in-the-attack-the-incident-caused-a-stir-in-the-village-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4701061-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: बाड़ी में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर घायल; बिलासपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: बाड़ी में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर घायल; बिलासपुर रेफर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन मंडल क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही के बीच ग्राम पंचायत नाका में भालू के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला अपनी बाड़ी में काम कर रही थी, तभी झाड़ियों से अचानक निकले भालू ने उस पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शोर मचाकर भालू को जंगल की ओर खदेड़ा।
जानकारी के अनुसार, मरवाही वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत नाका निवासी सविता बाई अपनी बाड़ी में काम कर रही थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपा भालू अचानक बाहर आया और महिला पर झपट पड़ा। अचानक हुए हमले में महिला को संभलने का मौका नहीं मिला और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एकजुट होकर शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद भालू वहां से जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई।
घटना की सूचना मिलने पर डायल 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल सविता बाई को मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की चोटों और गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पहले जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन चिकित्सकों ने बाद में बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया।
ग्रामीणों में बढ़ा वन्यजीवों का डर
भालू के हमले की घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से लगे क्षेत्रों में अक्सर जंगली जानवरों की आवाजाही रहती है। बाड़ी और खेतों में काम करने वाले लोगों को वन्यजीवों के हमले का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से घटना स्थल के आसपास निगरानी बढ़ाने, भालू की गतिविधियों पर नजर रखने और लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक करने की मांग की है। घटना के बाद वन विभाग की टीम भी क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।