फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   GPM: Birthday celebrated by gathering a crowd at Amarkantak Chowk; FIR registered against four person includin

GPM: अमरकंटक चौक पर भीड़ जुटाकर मनाया बर्थडे, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सहित चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पढ़ें

Mon, 21 Sep 2026 09:58 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 21 Sep 2026 09:58 PM IST
सार

GPM News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के अमरकंटक चौक पर देर रात जन्मदिन समारोह के दौरान भीड़ एकत्रित करने और सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन बाधित होने के मामले में गौरेला पुलिस ने भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे उर्फ सिद्दू सहित अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

विज्ञापन
GPM: Birthday celebrated by gathering a crowd at Amarkantak Chowk; FIR registered against four person includin
भाजयुमो जिला अध्यक्ष सहित चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

GPM News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के अमरकंटक चौक पर देर रात जन्मदिन समारोह के दौरान भीड़ एकत्रित करने और सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन बाधित होने के मामले में गौरेला पुलिस ने भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे उर्फ सिद्दू सहित अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में सिद्धार्थ दुबे उर्फ सिद्दू, मौसम ताम्रकार, रितुराज अग्रवाल सहित अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285 और 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 0414/26 दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन






गौरेला पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 की रात करीब 11.42 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल होने की जानकारी सामने आई। वीडियो में सिद्धार्थ दुबे उर्फ सिद्दू फेसबुक पर लाइव दिखाई दे रहे थे। वीडियो देखने पर पुलिस को अमरकंटक चौक गौरेला में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ नजर आई। पुलिस के मुताबिक, वहां सिद्धार्थ दुबे उर्फ सिद्दू का जन्मदिन मनाने के लिए मंच तैयार किया गया था और केक काटने तथा जन्मदिन की बधाई देने के लिए लोग एकत्रित हुए थे।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में कुछ लोग केक काटकर सिद्धार्थ दुबे उर्फ सिद्दू को खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि चौक पर भीड़ एकत्रित होने के कारण सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वीडियो में सिद्धार्थ दुबे उर्फ सिद्दू के साथ मौसम ताम्रकार, रितुराज अग्रवाल सहित अन्य लोग भी दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, वीडियो और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया। मामले में शासन की ओर से प्रशिक्षु उपनिरीक्षक की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सिद्धार्थ दुबे उर्फ सिद्दू, मौसम ताम्रकार, रितुराज अग्रवाल एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर वायरल वीडियो समेत घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।।।


वही मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा का कहना है कि शोसल मीडिया से मिले वीडियो के आधार पर FIR दर्ज कर लिया गया है।।जांच विवेचना के दौरान जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed