फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   CG crime news: molestation with minor girl in surajpur, accused arrested

हवशी गुरुजी: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से सालभर तक दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Ambikapur bureau अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 08:48 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के थाना भटगांव क्षेत्र से एक गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नाबालिग छात्रा से लगातार एक साल तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
CG crime news: molestation with minor girl in surajpur, accused arrested
दुष्कर्मी शिक्षक पुलिस के गिरफ्त में

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां पढ़ाने वाले गुरुजी ने नाबालिग छात्रा से लगातार एक साल तक शारीरिक शोषण करने करता रहा। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक पीड़िता को अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर को प्रार्थी ने भटगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम सलका निवासी शिक्षक मधुसुदन गुप्ता उसकी नाबालिग भतीजी के साथ पिछले एक साल से दुष्कर्म कर रहा है। आरोपी पीड़िता के अश्लील फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।
विज्ञापन


जांच के बाद सूरजपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1), 64(2)(m), 351(3) तथा पॉक्सो (पाक्सो) एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई थी। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक मधुसुदन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर को प्रार्थी ने भटगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम सलका निवासी शिक्षक मधुसुदन गुप्ता उसकी नाबालिग भतीजी के साथ पिछले एक साल से दुष्कर्म कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed