{"_id":"6894a85d3b525383360290c2","slug":"video-state-government-increased-the-electricity-rates-in-dhamtari-congress-protested-and-burnt-the-effigy-2025-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में बिजली की दरों पर राज्य सरकार ने की बढ़ोतरी,कांग्रेस ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में बिजली की दरों पर राज्य सरकार ने की बढ़ोतरी,कांग्रेस ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला
छत्तीसगढ़ में बिजली की दरों पर राज्य सरकार ने बढ़ोतरी कर दी है।ऐसे में कांग्रेसी प्रदेश सरकार पर हमलावर हो गई है,इस मुद्दे को लेकर धमतरी में कांग्रेसियों ने बिजली ऑफिस का घेराव कर दिया और बिजली की दरों में वृद्धि एवं बिजली बिल हाफ योजना को बंद करने के विरोध में प्रदर्शन किया।इसके साथ ही राज्य सरकार का पुतला दहन भी किया गया।इस दौरान भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।इस दौरान प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ योजना बंद करना जनता के ऊपर अत्याचार है।जिससे प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को बिजली बिल हाफ योजना से वंचित हो गए।कहा कि कांग्रेस के समय लोगो को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ योजना लेकर आई थी।दूसरी वर्तमान सरकार लोगो को राहत देने के बजाय बिजली की दरों में वृद्धि कर लोगो के ऊपर अतिरिक्त भार डाल दिया है,जिसका पुरजोर विरोध कांग्रेस द्वारा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।