{"_id":"693c2c7ccedf93d6960ff4c0","slug":"video-a-woman-injured-in-a-road-accident-in-dhamtari-died-during-treatment-and-her-family-created-a-ruckus-2025-12-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में सड़क हादसे में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में सड़क हादसे में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया हंगामा
धमतरी जिले के सीमा से लगे एक गांव में बीते दिनों एक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें एक महिला घायल हो गई थी।जिससे इलाज के लिए धमतरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद मृतिका के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से आज मिली जानकारी के अनुसार गुरुर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप कुमार की भतीजी खोमिन साहू 6 दिसंबर की रात खाना खाने के बाद अपने पति के साथ टहलने निकली थी। तभी उसे एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने ठोकर मार दिया और मौके से फरार हो गया। जिसे इलाज के लिए गुरुर के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहाँ से उसे बेहतर इलाज के लिए उससे धमतरी शहर के श्रीराम अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान 11 दिसंबर की रात उसकी मौत हो गई। वहीं आज को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौप दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 11 दिसंबर को खोमिन साहू की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जाम कर हंगामा किया गया। मृतिका के परिवार वालों ने अस्पताल के डॉ के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाया गया है,जिसके चलते खोमिन साहू की मौत हुई है।हालांकि मृतिका के परिजनों द्वारा अभी शिकायत दर्ज नहीं कराया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।