फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   6 law professors from PG College transferred to Kurud; education and examinations of 240 students at risk

धमतरी: 240 विधि विद्यार्थियों की पढ़ाई पर संकट, 6 प्राध्यापकों को कुरूद भेजने के आदेश का विरोध

Fri, 30 Oct 2026 06:04 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2026 06:04 PM IST
6 law professors from PG College transferred to Kurud; education and examinations of 240 students at risk
धमतरी जिले के बीसीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विधि संकाय में पदस्थ 6 प्राध्यापकों को अस्थायी रूप से कुरूद महाविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी होने के बाद विद्यार्थियों में नाराजगी है। छात्रों का कहना है कि इस फैसले से कॉलेज में पढ़ रहे करीब 240 विधि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी। उन्होंने आदेश निरस्त करने की मांग को लेकर धमतरी महापौर रामू रोहरा को ज्ञापन सौंपा है।

परीक्षाओं से पहले प्राध्यापकों को भेजने पर जताई चिंता
विद्यार्थियों ने ज्ञापन में बताया कि कुरूद स्थित नवीन महाविद्यालय अभी पूरी तरह शुरू नहीं हुआ है। वहां पहले से ही विधि विषय के एक सहायक प्राध्यापक कार्यरत हैं। वहीं, धमतरी पीजी कॉलेज में वर्तमान में 240 विद्यार्थी विधि की पढ़ाई कर रहे हैं। दीपावली के बाद आंतरिक परीक्षाएं और उसके तुरंत बाद मुख्य विश्वविद्यालयीन परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।

छात्रों का कहना है कि ऐसे महत्वपूर्ण समय में सभी विधि सहायक प्राध्यापकों को कुरूद भेजने से धमतरी कॉलेज में अध्यापन कार्य प्रभावित होगा। इससे विद्यार्थियों की तैयारी और परीक्षा परिणाम पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने छात्र हित को देखते हुए आदेश तत्काल निरस्त करने की मांग की है।

महापौर ने कलेक्टर और प्राचार्य से की चर्चा
विद्यार्थियों की समस्या सुनने के बाद महापौर रामू रोहरा ने बताया कि छात्रों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर अपनी परेशानी से अवगत कराया है। विद्यार्थियों के अनुसार, आगामी 15 नवंबर से परीक्षाएं प्रस्तावित हैं और ऐसे समय में प्राध्यापकों के जाने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।

महापौर ने बताया कि इस संबंध में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और पीजी कॉलेज के प्राचार्य से चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। जब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक प्राध्यापकों के स्थानांतरण को रोकने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस मामले में संबंधित मंत्री से भी चर्चा की जाएगी।

240 विद्यार्थियों के भविष्य का सवाल
विधि संकाय के विद्यार्थियों ने प्रशासन से मांग की है कि शैक्षणिक व्यवस्था और आगामी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए आदेश पर पुनर्विचार किया जाए। उनका कहना है कि कुरूद के नए महाविद्यालय में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के बाद ही प्राध्यापकों की पदस्थापना की जाए, ताकि धमतरी पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मांगों को लेकर आईएसबीटी पर धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सदस्य

30 Oct 2026

निवेश कुंभ में युवाओं को बताए सुरक्षित निवेश और बेहतर भविष्य के विकल्प

30 Oct 2026

बारिश के बाद बादलों के बीच खिली हल्की धूप, मसूरी की पहाड़ियां चमकीं

30 Oct 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी

30 Oct 2026

करवा चौथ- चलनी से चांद का दीदार कर, पति के हाथ से तोड़ा निर्जला व्रत

30 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, वंदे मातरम से हुई शुरुआत

30 Oct 2026

VIDEO: सहादतगंज के तिहरे हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे डीजीपी और एसीएस होम

30 Oct 2026
विज्ञापन

देर रात प्रतियोगी छात्रों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, लगाए नारे

30 Oct 2026

नोएडा: यमुना हुई मैली, सात दिन में 27 फीसदी बढ़ा बीओडी; तिलवाड़ा के पास पानी से आ रही दुर्गंध

30 Oct 2026

पुरानी नियमावली से शिक्षक भर्ती कराने के लिए सपा टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों के साथ

30 Oct 2026

फतेहपुर: डंपर की टक्कर से किसान की मौत, दो मजदूर गंभीर घायल, ग्रामीणों का हंगामा

30 Oct 2026

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर डैनी बंडाला ने उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

30 Oct 2026

पंजाब में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन के पार: मंत्री लाल चंद कटारूचक्क

कानपुर: महाराजपुर में सड़क निर्माण पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल, वीडियो वायरल कर की जांच की मांग

30 Oct 2026

गुरुग्राम के पटौदी में सर्वाधिक 80 मिमी बारिश दर्ज

30 Oct 2026

हिसार में सिद्धमुख फीडर में करीब 100 फुट लंबा कटाव, किसानों को भारी नुकसान

30 Oct 2026

बिलासपुर में महिला चैलेंजर कप का आगाज, भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए दमखम दिखाएंगी क्रिकेटर

30 Oct 2026

राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सोलन की छात्राओं ने हासिल किया पहला स्थान, स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत

30 Oct 2026

कर्णप्रयाग में बारिश से बदला मौसम, ठंड बढ़ने पर घरों में दुबके लोग

30 Oct 2026

शिमला: करवाचौथ के बाद ऐतिहासिक रिज मैदान का नजारा, जगह-जगह प्लेटें, छलनियां, करवे और दीयों के ढेर

30 Oct 2026

कानपुर: शुक्लागंज नवीन गंगा पुल पर फिर बना खतरनाक गड्ढा, डेढ़ महीने में उखड़ गया PWD का पैचवर्क

30 Oct 2026

कानपुर: गलत साइड से जा रहे ई-रिक्शा ने बाइक में मारी टक्कर, इंटर के दो छात्र गंभीर रूप से घायल

30 Oct 2026

भिवानी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में की शिरकत

30 Oct 2026

अंबेडकरनगर में दुकान के अंदर पंखे से लटकता मिला इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी का शव

30 Oct 2026

पंजा साहिब के शहीदों की कुर्बानी सिख इतिहास का स्वर्णिम अध्याय: एडवोकेट धामी

30 Oct 2026

जालंधर में आंखों के साथ पर्यावरण की भी रखवाली करेंगे नेत्र चिकित्सक

30 Oct 2026

कानपुर के कौशलपुरी सनातन धर्म मंदिर में गूंजे करवा चौथ के मंगल गीत

30 Oct 2026

कानपुर: टाटमिल-घंटाघर मार्ग पर जलभराव की समस्या खत्म, सड़क निर्माण शुरू होने से व्यापारियों में खुशी

30 Oct 2026

कानपुर: डीपीएस के सामने ऊबड़-खाबड़ पैचवर्क, नहीं कम हुईं राहगीरों की मुश्किलें

30 Oct 2026

कानपुर: डीपीएस में सजेगा साहित्यिक पैनोरमा, एक हजार छात्र दिखाएंगे प्रतिभा

30 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed