फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ahiwara MLA from Durg died during treatment, was undergoing treatment in a hospital in Hyderabad for a few day

भाजपा विधायक डोमनलाल का निधन: 78 वर्ष की उम्र में हैदराबाद में ली अंतिम सांस, किरणदेव ने जताया शोक

Fri, 30 Oct 2026 07:58 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2026 07:58 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के अहिवारा से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय तक शिक्षक रहे और दो बार विधायक चुने गए। उनके निधन से भाजपा संगठन और अहिवारा क्षेत्र में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
Ahiwara MLA from Durg died during treatment, was undergoing treatment in a hospital in Hyderabad for a few day
भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजनीति से दुखद खबर सामने आई है। दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन हो गया है। उन्होंने 78 वर्ष की उम्र में हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से भाजपा संगठन, पार्टी कार्यकर्ताओं और अहिवारा क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है।
विज्ञापन


डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का जन्म 12 अगस्त 1948 को हुआ था। राजनीति में आने से पहले उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में करीब 26 वर्षों तक सेवाएं दीं। उन्होंने वर्ष 1972 में सहायक शिक्षक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद व्याख्याता के पद पर कार्य करते हुए वर्ष 1998 में सेवानिवृत्त हुए। शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक योगदान देने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई।
विज्ञापन


दो बार बने अहिवारा के विधायक
डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने वर्ष 2008 में पहली बार भाजपा के टिकट पर अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधायक बने। इसके बाद वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने दूसरी बार जीत दर्ज की और विधानसभा पहुंचे। उनके सार्वजनिक जीवन और सामाजिक योगदान के लिए उन्हें गुरु घासीदास सम्मान से भी सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के बनाए गए थे उपाध्यक्ष
नवंबर 2025 में डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया था। शिक्षक से विधायक तक का उनका सफर क्षेत्र के सार्वजनिक जीवन में लंबे योगदान के रूप में याद किया जाएगा। उनके निधन से भाजपा संगठन और अहिवारा क्षेत्र ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि को खो दिया है।

किरणदेव ने जताया शोक
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि अहिवारा के विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। कोर्सेवाडा जी एक सरल, सौम्य एवं जनसेवा के प्रति समर्पित जननेता थे। उन्होंने सदैव अनुसूचित वर्ग सहित समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य किया। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और क्षेत्र के विकास के प्रति उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। भारतीय जनता पार्टी परिवार ने आज एक अभिभावक तुल्य वरिष्ठ नेता को खो दिया है। यह क्षति अपूरणीय है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed