फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Six Maoists, carrying a combined reward of ₹35 lakh, have renounced the path of violence and surrendered

सीजी: 35 लाख के इनामी छह माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर पुलिस के सामने छोड़ी हिंसा की राह

Mon, 12 Oct 2026 07:44 PM IST
बीजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 07:44 PM IST
Six Maoists, carrying a combined reward of ₹35 lakh, have renounced the path of violence and surrendered

छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों के लगातार अभियानों और पुनर्वास एवं कौशल विकास कार्यक्रमों से प्रभावित होकर छह माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में उड़ीसा में सक्रिय चार माओवादी कैडर और पश्चिम बस्तर डिवीजन के संगठन से फरार दो माओवादी शामिल हैं। इन सभी पर कुल 35 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण करने वालों में रानी सोढ़ी उर्फ संध्या, पांडो पोड़ियम उर्फ सस्मिता, सुक्कू कुड़ियम उर्फ संतोष और कोसा माड़वी उर्फ सतीश पीपीसीएम रैंक के कैडर हैं। वहीं, देवे मड़कम उर्फ जन्नी और लालू ताती पीएम रैंक के पार्टी सदस्य हैं। पुलिस के अनुसार, ये कैडर संगठन में रहते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय थे और कई मुठभेड़ों तथा हिंसक घटनाओं में शामिल रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, संगठन के लगातार कमजोर होने, हिंसक विचारधारा से मोहभंग, सुरक्षा बलों के बढ़ते प्रभाव, क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और पूर्व माओवादियों के सफल पुनर्वास से प्रभावित होकर इन कैडरों ने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

इस आत्मसमर्पण में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) बीजापुर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 170वीं बटालियन और बीजापुर पुलिस के बीच बेहतर समन्वय के साथ लगातार किए गए संपर्क और विश्वास निर्माण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आत्मसमर्पण करने वाले सभी कैडरों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत नियमानुसार आर्थिक सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, आवास, शिक्षा, स्वरोजगार और रोजगार से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पुलिस ने इस आत्मसमर्पण को नक्सल उन्मूलन अभियान और माओवादियों की समाज की मुख्यधारा में वापसी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मेरठ: बारिश-ओलावृष्टि के बाद बढ़ी ठंड, सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े; जिला मेडिकल अस्पताल में उमड़ी भीड़, दवा काउंटर पर लंबी कतारें

12 Oct 2026

मेरठ: डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन; समाजवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

12 Oct 2026

मेरठ: सीजेपी के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, कमिश्नरी चौराहे पर लगाए नारे; दिल्ली पुलिस के समर्थन में उतरे NAS और मेरठ कॉलेज के छात्र

12 Oct 2026

नोएडा: विमल एरियन अचीवर्स ने जीता जिंदल पैंथर कप का खिताब

12 Oct 2026

सहारनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सीएमओ कार्यालय से कलक्ट्रेट तक निकाला जुलूस; मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी

12 Oct 2026
विज्ञापन

औरंगाबाद में पतंग की दुकानों पर पुलिस की छापेमारी, VIDEO

12 Oct 2026

जाैनपुर में करंट लगने से बालक की माैत से मातम, VIDEO

12 Oct 2026
विज्ञापन

मांगों को लेकर शिक्षा सेवा चयन आयोग कार्यालय पर प्रतियोगी छात्रों ने किया प्रदर्शन

12 Oct 2026

जालौन: चोरों का धावा, परिवार के साथ बाहर गए थे यूसुफ, घर लौटे तो टूटे मिले अलमारी के ताले

12 Oct 2026

अपने सांसद पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी? मंडी में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

12 Oct 2026

VIDEO: देवी जागरण में रातभर झूमे श्रद्धालु, भजनों पर लगाए जयकारे

12 Oct 2026

VIDEO: आश्रम और देवी रोड पर अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या

12 Oct 2026

VIDEO: सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई दिल्ली में प्रवेश से पहले रोकी गईं बसें

12 Oct 2026

VIDEO: मिशन शक्ति के तहत निकाला मार्च

12 Oct 2026

विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने 1 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मंडी भवन का रखा नींव पत्थर

कुल्लू दशहरा में ठेकेदारी प्रथा के विरोध में उतरे व्यापारी, डीसी से नहीं हो पाई मुलाकात

12 Oct 2026

अमर उजाला संवाद- झूंसी के छतनाग वार्ड में समस्याओं को लेकर मुखर हुए नागरिक

12 Oct 2026

नीलम करवरिया कप : कोरांव और फूलपुर टीम के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला

12 Oct 2026

खाद के लिए पांच दिन से चक्कर लगा रहे किसान, समिति पर ताला डालकर गायब कर्मचारी

12 Oct 2026

बागपत: भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को बर्खास्त करने की मांग; राहुल गांधी से कार्रवाई की अपील

12 Oct 2026

नगर पंचायत बिठूर अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए एसपी पश्चिम ने की बैठक

12 Oct 2026

जयंती पर याद किए गए समाजवादी पुरोधा राम मनोहर लोहिया, सपाइयों ने श्रद्धा सुमन किया अर्पित

12 Oct 2026

गुरुद्वारा बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर विवाद, आप ने श्री अकाल तख्त को साैंपा ज्ञापन

12 Oct 2026

पुण्य तिथि पर याद किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामचंद्र वैश्य, दी गई श्रद्धांजलि

12 Oct 2026

अलीगढ़ में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता शुरू, खिलाड़ियों से बातचीत

12 Oct 2026

संविदा दंत चिकित्साधिकारियों ने नियमित नियुक्ति की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

12 Oct 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत निकली यात्रा, विभिन्न स्कूलों की छात्राओं व महिला पुलिस कर्मियों ने लिया हिस्सा

12 Oct 2026

खबर का असर: कुरसौली आरआरसी सेंटर के लिए इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू

12 Oct 2026

कानपुर: कुरसौली नहर पुल मार्ग पर गड्ढे और बजरी से वाहन चालकों को हो रही दिक्कतें

12 Oct 2026

बबीना में भाजपा के कई दावेदार, विधायक बोले- पिछली बार 51 इस बार 60 प्रतिशत पार

12 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed