{"_id":"68be614f530188344c0ec912","slug":"video-young-man-died-a-painful-death-due-to-the-collapse-of-kutcha-wall-in-balod-2025-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"CG News: बालोद में कच्ची दीवार गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: बालोद में कच्ची दीवार गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना
जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के चैनगंज गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें पैदल जा रहे युवक के ऊपर अचानक कच्ची दीवार गिर गई। हादसे में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिससे घटना की पुष्टि हुई है। मृतक की पहचान विनय कुमार चंदनिया के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, विनय अपने परिवार के साथ बहन का इलाज कराने के लिए कोकपुर (छुरिया ब्लॉक) से चैनगंज अपने बड़े पापा के घर आया हुआ था। रविवार सुबह नाश्ता करने के बाद वह घर से करीब 20 कदम दूर दुकान की ओर जा रहा था, तभी पास की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और उसकी चपेट में आ गया।
स्थानीय लोगों की मदद से विनय को गंभीर हालत में गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां से भिलाई के हाईटेक हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान ही विनय ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार ने संबंधित मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की मांग की है। फिलहाल पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
इस हादसे से गांव में शोक और चिंता का माहौल है। प्रशासन को भी चेतावनी दी गई है कि नगर क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में कमजोर दीवारों व इमारतों का निरीक्षण कर सुरक्षा उपाय किए जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।