{"_id":"6911c73030da5e22ce0eed7d","slug":"video-mp-walked-and-gave-the-message-of-unity-children-gave-a-presentation-in-in-balod-2025-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बालोद में सांसद ने पैदल चलकर दिया एकता का संदेश, बच्चों ने दी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद में सांसद ने पैदल चलकर दिया एकता का संदेश, बच्चों ने दी प्रस्तुति
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आज सुबह प्रशासन द्वारा यूनिटी मार्च निकाला गया जहां सांसद भोजराज नाग शामिल हुए इस दौरान सांसद स्कूली बच्चों के साथ लगभग 10 किलोमीटर पैदल चलते नजर आए विख्यात मां गंगा मैया मंदिर प्रांगण से मार्च की शुरुआत हुई जो कि झलमला सिवनी और विभिन्न चौक चौराहों से गुजर कर जिला मुख्यालय पहुंची इस दौरान एकता और अखंडता से जुड़ी कई सारी रंगारंग प्रस्तुति बच्चों द्वारा दी गई। सांसद भोजराज नाग ने कहा कि आज सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के दिखाए हुए मार्ग पर चलने के लिए यूनिटी मार्च निकाला गया है उन्होंने कहा कि देश टुकड़ों में बटा हुआ था और छोटी छोटी रियादतें थी जिसे आजादी के बाद सरदार पटेल ने जोड़ने का काम किया और आगे चलकर आज देश के प्रधानमंत्री ने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है, इसलिए हम सब को आत्मनिर्भर भारत बनाना है, हम सब को एकजुटता के साथ भारत को आगे बढ़ाना है इसी के तहत हम आज ये एकता यात्रा कर रहे हैं।
इस आयोजन में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुति दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।