{"_id":"6ae83c58b439f42d9d023ff6","slug":"jhunjhunu-chhapoli-road-construction-accident-many-labourers-die-from-electric-shock-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुंझुनूं में बड़ा हादसा: सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, आठ मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुंझुनूं में बड़ा हादसा: सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, आठ मजदूरों की मौत
Mon, 02 Nov 2026 01:02 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:02 PM IST
सार
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली में सड़क निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से आठ मजदूरों की मौत की सूचना है। हादसा उस समय हुआ, जब रोड़ी मिलाने वाली मशीन 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से टकरा गई। आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
झुंझुनूं में आठ मजदूरों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झुंझुनूं जिले के छापोली में सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कदम कुंड की ओर जाने वाली सड़क बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान रोड़ी मिलाने वाली मशीन ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गई। हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हैं और प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन
जानकारी के अनुसार, छापोली में कदम कुंड की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान रोड़ी मिलाने वाली मशीन 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से टकरा गई। मशीन के बिजली लाइन की चपेट में आने से वहां काम कर रहे मजदूर करंट की चपेट में आ गए।
इस हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इनके नाम इस प्रकार हैं-
मृतकों के नाम
घायलों के नाम
मौके पर जुटे ग्रामीण, अधिकारी रवाना
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। झुंझुनूं के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तथा हादसे की स्थिति का जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन
मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार, प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने और घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, अशोक गहलोत ने हादसे की जांच कराने, जिम्मेदारी तय करने और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

- हरिराम गुर्जर 30 साल पुत्र शंकर लाल निवासी हालेड़ा मंडावरा
- मंगलचंद 22 साल पुत्र गिरधारीलाल गुर्जर निवासी हालेड़ा मंडावरा
- कालूराम गुर्जर 29 साल पुत्र भीखाराम गुर्जर निवासी हालेड़ा मंडावरा
- पवन गुर्जर 23 साल पुत्र जगदीश गुर्जर निवासी हालेड़ा मंडावरा
- विष्णु सैनी 38 साल पुत्र नानूराम सैनी निवासी छापोली
- सुरेंद्र उर्फ सुरेश सैनी 30 साल पुत्र महावीर सैनी निवासी छापोली
- मुकेश सैनी 27 साल पुत्र शंकरलाल सैनी निवासी छापोली
- फतेहचंद सैनी 32 साल पुत्र जगदीश निवासी छापोली
घायलों के नाम
- महेंद्र पुत्र बनवारी लाल सैनी निवासी छापोली
- गीता देवी 45 साल पत्नी मदन लाल मेघवाल निवासी छापोली
- संतरा देवी 35 साल पत्नी सतीश मेघवाल निवासी छापोली
- गिदाराम 45 साल पुत्र धन्नाराम सैनी निवासी छापोली
- मंजू देवी 38 साल पत्नी राजेश कुमार निवासी छापोली
मौके पर जुटे ग्रामीण, अधिकारी रवाना
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। झुंझुनूं के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तथा हादसे की स्थिति का जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन
झुंझुनूं में हुए हादसे में करंट लगने से श्रमिकों की असामयिक मृत्यु का समाचार दुखद है। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें। ॐ शांति!
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) November 2, 2026