फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   Uproar over Jan Adalat (Public Court) at Hajipur Circle Officer's office, people angry over late arrival

Bihar News: हाजीपुर अंचलाधिकारी कार्यालय में जनता दरबार को लेकर हंगामा, देर से पहुंचने पर लोगों में नाराजगी

Mon, 19 Jan 2026 08:56 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 19 Jan 2026 08:56 PM IST
Uproar over Jan Adalat (Public Court) at Hajipur Circle Officer's office, people angry over late arrival
वैशाली जिले के हाजीपुर अंचलाधिकारी कार्यालय में सोमवार को उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब जनता दरबार के लिए पहुंचे लोगों को काफी देर तक अधिकारी का इंतजार करना पड़ा। बिहार सरकार के निर्देश पर प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित किया जाना है। लोग अपनी समस्याएं लेकर समय पर कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन अंचलाधिकारी दोपहर 12:30 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचीं, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।
 
नारेबाजी और गहमागहमी का माहौल
अंचलाधिकारी के कार्यालय नहीं पहुंचने से नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। जैसे ही अंचलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं, वैसे ही कुछ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ देर के लिए कार्यालय परिसर में गहमागहमी का माहौल बन गया, जिससे कामकाज प्रभावित हुआ।
 
लोगों ने जताई अपनी नाराजगी
हंगामे के दौरान एक व्यक्ति ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा एक सप्ताह पहले घोषणा की गई थी कि राज्य में सभी स्तर के अधिकारी जनता दरबार लगाकर समस्याओं की सुनवाई करेंगे। इसके बावजूद वह पिछले एक महीने से अपने काम के लिए अंचल कार्यालय के चक्कर काट रहा है। उसने बताया कि एक नोटिस पर अंचलाधिकारी के हस्ताक्षर कराने हैं, लेकिन बार-बार प्रयास के बावजूद काम नहीं हो पा रहा है। उसने यह भी कहा कि कार्यालय में कई कर्मचारी मौजूद हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।

पढ़ें- Bihar News: नाजिर शिशिर ने सीओ के फर्जी हस्ताक्षर से उड़ाए 24 लाख, गिरफ्तार; रूपौली अंचल में हुआ बड़ा घोटाला
 
अंचलाधिकारी ने दी सफाई
इस पूरे मामले पर हाजीपुर की अंचलाधिकारी ने कहा कि सोमवार और शुक्रवार को नियमित रूप से जनता दरबार लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि जनता दरबार आयोजित था, लेकिन विभागीय कार्य के तहत ओएसडी सोनी मैडम के साथ सुबह 10:30 बजे फील्ड में जाना पड़ा था, जिससे कार्यालय पहुंचने में देर हुई। उन्होंने स्वीकार किया कि लोगों ने हंगामा किया है, लेकिन अब सभी की समस्याएं सुनी जाएंगी और जो मामले तत्काल निपटाने योग्य होंगे, उन्हें तुरंत सुलझाया जाएगा।
 
जमीन नापी में पैसे मांगने के आरोप पर जवाब
लोगों द्वारा जमीन नापी में पैसे मांगे जाने के आरोप पर अंचलाधिकारी ने कहा कि अब सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन हैं और किसी को पैसा देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग ऑनलाइन आवेदन करें और यदि उसके बाद भी काम नहीं होता है, तब शिकायत दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: नगर निगम मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते पार्षद सुरेंद्र कुमार वाल्मीकि

19 Jan 2026

Video: ऐतिहासिक अमीरुद्दौला झंडेवाला पार्क की कहानी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने झंडा फहराकर एक विशाल जनसभा की थी

19 Jan 2026

Video: केजीएमयू में धर्मांतरण विवाद, एस टी एफ जांच व अपर्णा यादव के तलाक की चर्चा को लेकर बोलीं कुलपति सोनिया नित्यानंद

19 Jan 2026

Video: हजरतगंज में डायवर्जन के चलते जाम, फंसी पांच से छह एंबुलेंस

19 Jan 2026

Video: विश्वैश्वरैया सभागार में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा...

19 Jan 2026
विज्ञापन

सोनीपत: कर्मियों के हक में दिए फैसले को लागू करने की मांग, शहर में निकाला जुलूस

19 Jan 2026

फगवाड़ा में देर रात कबाड़ के गोदाम में लगी आग

19 Jan 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद: 18 दिनों बाद खुले स्कूल, पहले दिन 60 फीसदी रही विद्यार्थियों का हाजिरी

19 Jan 2026

नारनौल: मुठभेड़ मामले में अब तक 7 अवैध हथियार और 97 जिंदा कारतूस किए जा चुके हैं बरामद

वाराणसी नगर निगम सदन की बैठक

19 Jan 2026

गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा, सिर पर कलश लेकर निकलीं महिलाएं

19 Jan 2026

भिवानी: ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने सौंपा ज्ञापन

19 Jan 2026

'मैंने युवराज को बचाने की कोशिश की', डिलीवरी ब्वॉय ने बताया आखिर उस रात हुआ क्या था?

19 Jan 2026

वाराणसी में निकाली गई कलश शोभायात्रा

19 Jan 2026

फतेहाबाद: शिक्षा विभाग ने लगाया मेला, छात्रों ने पसंद की साइकिलें

19 Jan 2026

भिवानी: दीक्षा आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग, अनाज मंडी में रोष सभा शुरू

19 Jan 2026

फतेहाबाद: सेवा भारती द्वारा निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर का हुआ आयोजन

19 Jan 2026

वाराणसी में नगर निगम सदन की बैठक

19 Jan 2026

VIDEO: वाराणसी में ट्रैफिक व्यवस्था पर चर्चा

19 Jan 2026

भीलवाड़ा में बजरी माफिया बनाम पुलिस: दौड़ते ट्रैक्टर पर चढ़ा सिपाही, फिर भी बेखौफ ड्राइवर फरार; वीडिया वायरल

19 Jan 2026

फतेहाबाद: चार मरला कॉलोनी में चौबारे पर लगी आग, सामान जला

19 Jan 2026

वाराणसी में सर्विस लेन पर सरकारी और निजी वाहनों का जुटान

19 Jan 2026

करनाल: अब बिना ब्रेक लिए कटेगा टोल टैक्स, हटेंगे बूथ और बैरियर

19 Jan 2026

धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया पीएसी दिवस

19 Jan 2026

मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से ककरमत्ता पुल पर लगा भीषण जाम

19 Jan 2026

वाराणसी में मलदहिया फूल मंडी को कराया गया खाली

19 Jan 2026

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025-26 श्रृंखला का खेला गया फाइनल मैच

19 Jan 2026

CM Yogi: सीएम का अखिलेश पर तंज 'हमने माफिया हटाया, गंदगी..' | UP Politics

19 Jan 2026

कानपुर: लोगों के बसने से पहले ही उखड़ गई जवाहरपुरम की सड़कें

19 Jan 2026

सोनभद्र में जन आरोग्य मेला में 129 मरीजों का उपचार, दवा वितरित

19 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed