Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Bihar News: Cold wave intensifies in Bihar, dense fog causes two road accidents in Kaimur
{"_id":"693e803be3163ecc150df6ac","slug":"bihar-news-cold-wave-intensifies-in-bihar-dense-fog-causes-two-road-accidents-in-kaimur-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिहार में बढ़ने लगी ठंड, घने कोहरे की वजह से कैमूर में हुई दो सड़क दुर्घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिहार में बढ़ने लगी ठंड, घने कोहरे की वजह से कैमूर में हुई दो सड़क दुर्घटनाएं
Video
Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:45 PM IST
Link Copied
कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड समेत पूरे जिले में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की चादर के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई और सभी गाड़ियां रेंगती नजर आईं।
मोहनिया थाना क्षेत्र के पटना मोड़ के पास कोहरे की वजह से दो अलग-अलग सड़क हादसे हो गए। पहले हादसे में आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से एक कार जा टकराई। हालांकि कार के एयरबैग खुल जाने से उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार कार सवार उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरे हादसे में एक पिकअप वाहन घने कोहरे के कारण संतुलन खो बैठी और डिवाइडर पर चढ़ गई। दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हादसों के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।
बताया जा रहा है कि सर्दी के मौसम में दिसंबर के मध्य यह इस साल का पहला घना कोहरा रहा, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर वाहन चालक फॉग लाइट के सहारे बेहद धीमी गति से चलने को मजबूर रहे।
एनएच-19 पर बस संचालन कर रहे चालक मुंशी सिंह ने बताया कि इस साल पहली बार इतना घना कोहरा देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि रोजाना बस का संचालन करते हैं, लेकिन आज कोहरे के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रास्ते में खुरमाबाद के पास उन्होंने देखा कि कोहरे की वजह से एक वाहन की ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई थी। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और परिवार की जिम्मेदारी निभाने के लिए जान जोखिम में डालकर वाहन चलाना पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।