फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   On the strength of pistol roadways bus The driver from operating cash looted

तमंचे के बल पर रोडवेज बस के  चालक परिचालक से नगदी लूटी

Tue, 06 Sep 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/जहानाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/जहानाबाद। Updated Tue, 06 Sep 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
On the strength of pistol roadways bus The driver from operating cash looted
लूट - फोटो : अमर उजाला
बरेली हाइवे पर नकाबपोश चार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम 
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के जतीपुर गांव के पास सोमवार/मंगलवार की रात हुई घटना 
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट 

 बरेली हाइवे पर रोडवेज बस के चालक और परिचालक को तमंचे की नोक पर लेकर बदमाशों ने हजारों की नगदी लूट ली। विरोध करने पर परिचालक से हाथापाई भी की गई। लूटपाट करने के बाद चारों बदमाश खमरिया पुल की ओर पैदल ही निकल गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
सोमवार शाम पौने छह बजे बरेली डिपो की एक बस (यूपी 25 बीटी 0820) आनंद बिहार बस अड्डे से सवारियां लेकर पीलीभीत के लिए चली थीं। इसमें संविदा कर्मी शाहजहापुर के तिलहर कटरा निवासी चालक सरफुद्दीन और बरेली के हाफिजगंज निवासी अतर सिंह बतौर परिचालक मौजूद थे। देर रात करीब डेढ़ बजे बरेली हाइवे पर जहानाबाद क्षेत्र के जतीपुर गांव के पास पहुंचते ही बस का टायर पंचर हो गया। जिसके बाद परिचालक ने फोन पर बरेली के एआरएम संतोष कुमार वर्मा को फोन पर इसकी जानकारी दी। बस में सवार 17 सवारियों को दूसरी बस से भेज दिया गया। चालक, परिचालक बरेली से आ रहे मैकेनिक का इंतजार करने को रूक गए। साढ़े तीन बजे मैकेनिक सिराज के आने पर तीनों मिलकर बस का टायर बदलने लगे। इस बीच नकाबपोश चार बदमाश आ गए। तीनों को तमंचे की नोक पर ले लिया और धमकाते हुए बस के भीतर ले गए। चालक सरफुद्दीन के दो हजार, मैकेनिक सिराज के दो सौ और परिचालक के बैग में रखे सोलह हजार रूपये की नगदी लूट ली। परिचालक के लूट का विरोध करने पर दो बदमाशों ने उसकी पिटाई भी की। इसके बाद चारों बदमाश पैदल खमरिया पुल की ओर भाग गए। पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर पर सूचना दी गई। जिस पर सीओ जगत राम जोशी, एसओ जितेंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पीड़ित परिचालक ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। 
विज्ञापन

 
टिकट मशीन भी ले जा रहे थे साथ 
परिचालक अतर सिंह से नगदी भरा बैग लूटने के बाद बदमाशों ने टिकट मशीन को भी छीन लिया। उसको भी बदमाश अपने साथ ले जा रहे थे, इस पर जब परिचालक ने मशीन न ले जाने की गुजारिश की। मशीन को साथ ले जाने का कोई फायदा न होने की बात कही। इसके बाद बदमाश मशीन बस में फेंककर चले गए। इस दौरान पूरी बस की सीट उठाकर तलाशी भी बदमाश लेते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक घंटा पहले ही रवाना हुई थी सवारियां 
दिल्ली से आ रही बरेली डिपो की बस में 17 सवारियां थी। हाइवे पर हुई वारदात से एक घंटा पहले ही सभी सवारियों को दूसरी बस में भेजा गया था। ऐसे में बड़ी वारदात घटित हो सकती थी। वहीं खास बात यह भी है कि पुलिस करीब पौने दो बजे मौके से होकर निकली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed