कासगंज में छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद में बुधवार रात को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। रात में पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
घटना बड्डू नगर धान मिल रोड इलाके की है। यहां बुधवार रात करीब नौ बजे 42 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। उसे दो गोलियां लगी हैं। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप हाशिम पुत्र पप्पू, गुड्डू,नाजिम व पप्पू पुत्रगण सर्फुद्दीन एवं मकदूम निवासी बड्डू नगर नई बस्ती हुल्का मोहल्ला पर लगाया है।
27 सितंबर को हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक 27 सितंबर को मृतक युवक के परिवार की एक बालिका से आरोपी पक्ष के लोगों ने छेड़छाड़ कर दी थी, जिससे दोनों पक्षों में विवाद हुआ। लेकिन बाद में समझौता हो गया था। समझौता हो जाने के बाद बुधवार रात को फिर से दोनों विवाद हुआ। आरोपियों ने युवक पर फायरिंग कर दी।