Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Police raid drug den; two sisters arrested

Kasganj News: न्शे के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, दो बहनें गिरफ्तार

Tue, 24 Nov 2026 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। कासगंज से मादक पदार्थ खरीदकर शहर की गलियों में बेचने वालीं दो सगी बहनों को थाना गोविंदनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकारा कि वह कासगंज के भूरा नाम के सप्लायर से यह अल्प्राजोलम, स्मैक खरीदती थीं। पुलिस की एक टीम अब कासगंज के सप्लायर की जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम पुलिस टीम ने बिरला मंदिर चौकी क्षेत्र के नई मस्जिद के पास राधेश्याम कॉलोनी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक घर से महिला भागने लगगी। पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सलमा बताया। तलाशी में 313 ग्राम अल्प्राजोलम, 27 ग्राम स्मैक और 1.28 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसकी बहन नगमा का नाम सामने आया।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने नगमा की तलाश की तो वृंदावन गेट के निकट गऊघाट कच्चे रास्ते पर उसे पकड़ लिया। तलाशी में 301 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर, 30 ग्राम स्मैक और 1.15 लाख रुपये नकद मिले। इन मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों बहनों से पुलिस ने 2.43 लाख की नकदी समेत करीब 20.43 लाख रुपये के नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सलमा ने बताया है कि वह कासगंज से मादक पदार्थ लेकर आती है जबकि नगमा उसे सप्लाई कराती है। इस धंधे में नगमा का पति अंसार समेत परिवार के चांद, अलीम उर्फ रोहित समेत चार लोग शामिल हैं। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया है कि दोनों महिलाओं समेत अन्य तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने वांछितों की तलाश में जुटी है।

--
-कई शहरों में फैला है भूरा का नशे का नेटवर्क
महिला आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे कई साल से कासगंज के जाकिर उर्फ भूरा से मादक पदार्थ खरीद रही थीं। भूरा का पश्चिमी यूपी के कई शहरों में नेटवर्क फैला हुआ है। पिछले साल दिसंबर में बरेली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बरेली पुलिस की पूछताछ में भूरा ने बताया था कि वह कासगंज के बुटी नाम के सप्लायर से अल्प्राजोलम, स्मैक, चरस और गांजा खरीदता था। भूरा के खिलाफ कई शहरों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed