{"_id":"5c86aa0fbdec2214023344d0","slug":"161552329231-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार सगे भाई घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार सगे भाई घायल, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से बाइक सवार सगे भाई घायल, हालत गंभीर
ककोड़। कार की टक्कर से बाइक सवार सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया । हालत गंभीर होने पर दोनों भाइयों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
ग्राम उतरावली थाना रबूपुरा जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी कमल सिंह, प्रेमदत्त पुत्र गोवर्धन रविवार की रात बाइक से झाझर की ओर जा रहे थे। झाझर में दनकौर मोड़ पर पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए कार सवारों में से एक युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं घायल भाइयों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दोनों भाइयों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई जाएगी।