फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three arrested in gang rape in bijnor

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में तीन गिरफ्तार

Fri, 10 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 10 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
शेरकोट में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है, जबकि मामले में दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस के अनुसार  थाना क्षेत्र निवासी दो युवक गांव की ही एक किशोरी का अपहरण कर ले गए थे। आरोपियों ने दो दिन तक किशोरी को गांव महमदाबाद स्थित एक फार्म हाउस पर बंधक बनाकर रखा। वहां पर दोनों आरोपियों सहित फार्म हाउस मालिक व दो फार्म  के नौकरी ने किशोरी को तमंचे से आतंकित कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को नामजद आरोपी प्रियांशु, टोनी व रोशन सिंह को हरेवली तिराहे से बाहर भागते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया। घटना में शामिल दो आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी  के भय से फरार चल रहे हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं शेरकोट निवासी दानिश का युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने चालान किया है। उधर, एसओ देवपाल सिंह का कहना है कि फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर शीघ्र जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed