{"_id":"5c268614bdec22570b2fd4ca","slug":"111546028564-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी बेटी पैदा होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पिला दिया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरी बेटी पैदा होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पिला दिया जहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। वंश आगे बढ़ाने के लिए बेटा होने की उम्मीद पाले बैठे ससुराल वाले बहू के दूसरी बेटी होने पर बौखला गए। उन्होंने पिटाई करने के बाद विवाहिता को जहर पिला दिया। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया तो बमुश्किल जान बची। मायके वालों की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देवरनियां निवासी कंचन की पांच साल पहले मीरगंज निवासी युवक से शादी हुई थी। शादी के दो साल बाद बेटी होने पर ससुराल वाले खफा हो गए और कंचन से मारपीट करने लगे। कंचन दोबारा गर्भवती हुई तो ससुराल वालों को उम्मीद थी कि बेटा ही होगा, लेकिन इस बार भी बेटी हुई तो वे बौखला गए। कंचन का आरोप है कि ससुराल वाले उसे मारने की साजिश करने लगे। बृहस्पतिवार शाम ससुरालियों ने उसे मारापीटा और जबरन जहर पिला दिया। इसके बाद जेठ ने यूपी-100 पर शिकायत कर उल्टे कंचन पर ही गंभीर आरोप लगा दिए। पुलिस ने कंचन को हिरासत में भी ले लिया लेकिन हकीकत सामने आने पर छोड़ दिया। जहर से हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने कंचन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उसके मायके वालों को सूचना दी। मायके वालों ने अस्पताल से कंचन की छुट्टी होने के बाद थाने में तहरीर देने की बात कही है।