फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four accused involved in a factory robbery arrested from Bhondsi Jail on a production warrant; sent back to jail after remand.

Panipat News: फैक्टरी में डकैती डालने के चार आरोपी भोंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार, रिमांड के बाद भेजे जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Four accused involved in a factory robbery arrested from Bhondsi Jail on a production warrant; sent back to jail after remand.
पुलिस गिरफ्त में डकेती के आरोपी। स्रोत : पीआरओ पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सुताना गांव के पास स्थित एलाइड होम फैक्टरी में हथियारों के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम देने के मामले चार और आरोपियों को एंटी एक्सटॉर्शन सेल पुलिस टीम वीरवार को गुरुग्राम की भोंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पकड़े गए चारों आरोपी फरीदाबाद में डकैती के एक अन्य मामले में शामिल रहने के चलते भोंडसी जेल में बंद थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चेतराम उर्फ चेतू, जोनी व राहुल निवासी गांव बना, मेरठ, यूपी और राजकुमार निवासी सैनी कॉलोनी सोहना, गुरुग्राम हाल बल्लभगढ़, फरीदाबाद के रूप में हुई है।
एंटी एक्सटॉर्शन सेल के इंचार्ज रमेश ने बताया कि पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने सुताना स्थित फैक्टरी में अपने पूर्व में गिरफ्तार दो अन्य साथियों बंटी निवासी स्वरूप नगर, दिल्ली और राजबीर निवासी काबड़ी रोड, पानीपत साथ मिलकर डकैती की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने चारों आरोपियों को वीरवार को न्यायालय में पेश कर गहन पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपियों ने बताया कि डकैती में मिली नकदी में से अधिकांश राशि उन्होंने खर्च कर दी। पुलिस ने उनके कब्जे से बची हुई 13,500 रुपये की नकदी बरामद कर शुक्रवार को रिमांड अवधि समाप्त होने पर चारों को अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पकड़े गए दो आरोपियों से मिली थी ईको गाड़ी
प्रभारी रमेश ने बताया कि मामले में पहले पकड़े जा चुके आरोपी बंटी और राजबीर ने ही पूछताछ के दौरान अपने इन चार अन्य साथियों के नामों का खुलासा किया था। पुलिस पूर्व में बंटी और राजबीर के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ईको गाड़ी और उनके हिस्से की बची 2,550 रुपये की नकदी बरामद कर उन्हें जेल भेज चुकी है।बंदूक की नोक पर बंधक बना डाली थी डकैती
मॉडल टाउन के अनुपम गुप्ता ने थाना पुराना औद्योगिक में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि कि सुताना-उंटला रोड स्थित उनकी एलाइड होम फैक्टरी में 27 जुलाई की तड़के करीब एक बजे लाठी, डंडों व हथियारों से लैस 10-12 बदमाश घुस आए थे। बदमाशों ने चौकीदार ओम प्रकाश के हाथ-पांव बांधकर मारपीट की और ऊपर सो रहे 7 कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया।

बदमाशों ने कर्मचारियों से मारपीट कर उनके मोबाइल फोन व करीब 20 हजार रुपये नकद लूट लिए। इसके बाद बदमाश फैक्टरी में लगे ट्रांसफार्मर का अंदरूनी सामान निकाल ले गए और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने डकैती की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed