फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth attacked with bricks and stones in Pakbada; two accused arrested.

Moradabad News: पाकबड़ा में युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Aug 2026 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 29 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with bricks and stones in Pakbada; two accused arrested.
पाकबड़ा। थाना क्षेत्र के शनिवार का बाजार मोहल्ला जामा मस्जिद के पास बुधवार रात रंजिश के चलते एक युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया गया। सिर पर ईंट-पत्थरों से किए गए हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल के पिता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पाकबड़ा के शनिवार का बाजार निवासी शाकिर का बेटा मोहम्मद फैजान बुधवार रात नल पर पानी पी रहा था। इसी दौरान वहां पड़ोस में रहने वाले अब्बास अपने किराएदार आलम के साथ वहां पहुंच गया और उन्होंने फैजान के साथ गाली-गलौज की। फैजान ने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। परिजन गंभीर रूप से घायल फैजान को जिला अस्पताल ले गए जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। सीओ हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि घायल के पिता शाकिर की तहरीर पर आरोपी अब्बास और आलम के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शुक्रवार की दोपहर दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed