{"_id":"6a91e9df047efec49f0ea95d","slug":"murder-over-a-love-affair-in-kurali-girls-brother-stabs-her-lovers-mother-to-death-mohali-news-c-16-1-pkl1046-1108956-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कुराली में प्रेम प्रसंग में हत्या, लड़की के भाई ने उसके प्रेमी की मां को चाकू से वार कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कुराली में प्रेम प्रसंग में हत्या, लड़की के भाई ने उसके प्रेमी की मां को चाकू से वार कर मार डाला
विज्ञापन
प्रेमी का पिता भी गंभीर, पुलिस ने हत्या कर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
कुराली। प्रेम प्रसंग में एक युवक ने अपनी बहन के प्रेमी के परिवार पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में प्रेमी की मां सरोज रानी की मौत हो गई, जबकि उसके पिता ओमनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
यह घटना ओमनाथ के घर पर हुई। पुलिस के अनुसार ओमनाथ का बेटा बिट्टू और आरोपी की बहन दोस्त थे। आरोपी की बहन शुक्रवार को ओमनाथ के घर आई हुई थी। इसकी जानकारी मिलते ही आरोपी वहां पहुंचा और सरोज रानी पर हमला कर दिया। ओमनाथ अपनी पत्नी को बचाने आए तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सरोज रानी ने दम तोड़ दिया। ओमनाथ को मोहाली के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। एसएचओ हर्ष मोहन गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि यह वारदात प्रेम संबंधों को लेकर हुई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। मामले की जांच जारी है।