{"_id":"6a91ea6c91a01d2a54007450","slug":"police-administration-remained-alert-robust-security-arrangements-were-in-place-for-raksha-bandhan-rohtak-news-c-17-1-rtk1057-911981-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पुलिस प्रशासन रहा सतर्क, रक्षाबंधन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पुलिस प्रशासन रहा सतर्क, रक्षाबंधन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। त्योहार के दौरान बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई। बहनों और भाइयों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस ने जगह-जगह मोर्चा संभाला। मुख्य बाजारों में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई, ताकि महिलाओं और युवतियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
त्योहार के चलते शहर में सुबह से ही बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ बढ़ने लगी थी। पुलिसकर्मियों ने लगातार गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। वहीं, यातायात पुलिस ने जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख मार्गों पर व्यवस्था संभाली। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती।