फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Set on fire after sanitizer was sprayed: Teenager loses battle for life on Raksha Bandhan

सैनिटाइजर छिड़क लगाई आग : रक्षाबंधन पर जिंदगी की जंग हार गई किशोरी

Sat, 29 Aug 2026 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Set on fire after sanitizer was sprayed: Teenager loses battle for life on Raksha Bandhan
औद्योगिक क्षेत्र फेज-7 में 21 अगस्त को युवक ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। औद्योगिक क्षेत्र फेज-7 में सैनिटाइजर छिड़क कर आग लगाने के मामले में नाबालिग ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। रक्षाबंधन के दिन हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने अब इस मामले में हत्या की धारा 103(1) जोड़ दी है। यह घटना 21 अगस्त को हुई थी, जब नाबालिग अपने ननिहाल जा रही थी। आरोप है कि परिचित दीपक कुमार उसे अपने घर ले गया, जहां उसके पिता के पहुंचने पर विवाद हुआ। पुलिस के अनुसार, इसी विवाद की रंजिश में दीपक अपने परिवार के सदस्यों के साथ नाबालिग के घर पहुंचा। आरोप है कि घर की ऊपरी मंजिल पर नाबालिग पर सैनिटाइजर डालकर उसे आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर बेहतर उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो गिरफ्त से हैं बाहर
इलाज के दौरान बयान देने की स्थिति में आने पर नाबालिग ने दीपक कुमार को अपनी हालत के लिए जिम्मेदार बताया था। थाना फेज-1 पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक कुमार निवासी बलौंगी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उसके पिता रमेश और चाचा मोहन को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पहले बीएनएस की धाराओं 109, 74, 331, 124(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया था। नाबालिग की मौत के बाद अब मामले की जांच हत्या की धारा के तहत आगे बढ़ाई जा रही है। वहीं, मामले में नामजद मुख्य आरोपी दीपक के दो चचेरे भाई अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

कोट्स
पीजीआई में नाबालिग की मौत के बाद हत्या की धारा जोड़ दी है। मुख्य आरोपी पहले से पुलिस की गिरफ्त में है। - सुखवीर सिंह, एसएचओ थाना फेज-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed