फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   FIR against eight named and several unidentified persons in stone pelting case

Bhadohi News: पथराव मामले में आठ नामजद, कई अज्ञात पर प्राथमिकी

Sat, 29 Aug 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
FIR against eight named and several unidentified persons in stone pelting case
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के लालानगर में अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम पर हमला करने वालों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। तीन महिलाओं समेत आठ नामजद और कई अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। महिलाओं को जमानत देते हुए अन्य को जेल भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को लालानगर में अतिक्रमण हटाने के लिए तहसीलदार मिश्री चौहान के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची थी। आरोप है कि कार्रवाई से पहले ही वहां कुछ लोगों ने पथराव करते हुए चक्काजाम कर दिया। पुलिस मामले में बुद्धू राम, रवि कुमार, शिव शंकर, सुमित्रा देवी, सुनीता देवी, सुगना देवी, सोनी देवी, सरस्वती देवी को पहले 151 में चालान किया गया। एसडीएम औराई ने महिलाओं को जमानत दे दिया जबकि शेष अन्य पांच को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने वहीं दूसरी ओर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, चक्काजाम करने समेत कई धाराओं में सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि आठ के खिलाफ जानलेवा हमला, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed