फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women outraged by a complaint filed by a motorcyclist; created a ruckus at the police outpost.

Saharanpur News: बाइक सवार की तहरीर पर भड़कीं महिलाएं, चौकी पहुंच किया हंगामा

Sat, 29 Aug 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 29 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Women outraged by a complaint filed by a motorcyclist; created a ruckus at the police outpost.
तीतरों। कदूंरी से लौट रहे ट्रैक्टर चालक के खिलाफ बाइक सवार द्वारा टक्कर मारने की दी गई तहरीर से क्षुब्ध होकर महिलाएं बहलोलपुर पुलिस चौक पहुंच गई। वहां उन्होंने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि बाइक सवार नशे में था तथा वह सड़क किनारे पड़े पाइप से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। उसने ट्रैक्टर ट्राॅली चालक के खिलाफ झूठी तहरीर दी है। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझा कर उन्हें वापस भेजा।
विज्ञापन


बता दें, कि चार दिन पहले बहलोलपुर की महिलाएं एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से कंदूरी गई थी। आरोप है कि रास्ते में एक बाइक सवार ट्राॅली की चपेट में आ गया। इस पर बाइक सवार ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को पुलिस चौकी तलब किया तो उसकी जगह महिलाएं चौकी पहुंच गई। उनका कहना था कि बाइक सवार युवक नशे की हालत में था। उनके अनुसार, वह ट्रैक्टर-ट्रॉली के बराबर से गुजर रहा था, तभी रास्ते में पड़े सीमेंट के पाइप से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। महिलाओं का कहना था कि बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कोई टक्कर नहीं हुई थी। इसके बावजूद ट्रैक्टर चालक को फंसाने की नीयत से उसके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि बाइक सवार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है और अस्पताल में उपचाराधीन है। उन्होंने महिलाओं को समझाकर शांत कराया तथा कहा कि ग्राम प्रधान और घर के जिम्मेदार लोगों को चौकी पर भेजने की अपील की गई है। तभी मामले को लेकर वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed